Panchayat 5 क्यों है खास? Why Panchayat 5 Special Season 4 climax left these questions Raghubir Yadav Neena Gupta Jitendra Amazone Prime video web series
टेक्नोलॉजी

Panchayat 5 क्यों है खास? Why Panchayat 5 Special Season 4 climax left these questions Raghubir Yadav Neena Gupta Jitendra Amazone Prime video web series

Spread the love


रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जीतेंद्र, सांविका और अन्य स्टार्स से सजी वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ काफी चर्चा में है। अमेजन प्राइम की इस पॉपुलर वेब सीरीज को लोगों से मिले जुले रिएक्शन मिले। इस बार के सीजन में राजनीति उथल-पुथल के साथ रोमांस का तड़का भी खूब लगा है। कई ट्विस्ट आए। सचिव जी और रिंकी के बीच प्यार और रोमांस शुरू हो गया है। दोनों अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर चिंता में हैं। भूषण कुमार अपनी पत्नी क्रांति देवी को प्रधानी जिता ही दिए। लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि अब ‘फुलेरा गांव’ में पक्की सड़क तो बन ही जाएगी। शो में इमोशनल एंगल भी देखने के लिए मिला लेकिन, इस बीच इसका क्लाइमैक्स खतरनाक रहा, जो दर्शकों को कुछ सवालों में उलझा गया। ऐसे में चलिए जानते हैं वो सवाल क्या हैं, जिस पर ‘पंचायत 5’ की कहानी हो सकती है।

वेब सीरीज ‘पंचायत 4’ के अंतिम में काफी कुछ देखने के लिए मिला। सीजन की शुरुआत प्रधानी के चुनाव से शुरू होती है, जिसमें रिंकी और सचिव जी का प्यार, प्रहलाद चा पर लांछन और सचिव जी की एमबीए परीक्षा और रिजल्ट देखने के लिए मिला। लेकिन, अंत में कुछ सवालों के जवाब मिलते हैं लेकिन सीरीज कुछ नए सवाल भी छोड़ जाती है। एक सवाल तो पूरी सीरीज में दिमाग में घूमता है कि आखिर मंजू देवी (नीना गुप्ता) के पति प्रधान जी को गोली कौन मारता है? ऐसे में चलिए बताते हैं कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में, जिनके जवाब शायद आपको ‘पंचायत 5’ मिल सकते हैं।

अभिषेक (सचिव जी) का भविष्य

‘पंचायत 4’ में देखने के लिए मिलता है कि अभिषेक त्रिपाठी यानी कि सचिव एमबीए की परीक्षा दे रहे होते हैं और उनका एमबीए का परिणाम भी आ जाता है, जिसमें उन्हें 97 पर्सेंटाइल मिलता है। IIM का एग्जाम क्लियर करने की खुशी का उनका ठिकाना ही नहीं होता है। अब उनके पास दुविधा होती है कि आगे क्या करना है? लेकिन, उनका फंडा क्लियर होता है कि अगर प्रधान जी (रघुबीर यादव) अगर चुनाव जीतेंगे तो वो यहां रहेंगे वरना रिजाइन देकर आगे बढ़ जाएंगे। सवाल यहां पर ये होता है कि राजनीतिक उथल-पुथल में क्रांति देवी चुनाव जीत जाती है तो अब सचिव जी का क्या? क्या वो अपनी कुर्सी छोड़ देंगे? अगर छोड़ देंगे तो बिकास का क्या? अब सचिव जी भविष्य को लेकर क्या निर्णय लेते हैं ये तो वक्त ही बता पाएगा क्योंकि अभी उनका रिटन क्लियर है। इंटरव्यू और जीडी बाकी है। देखते हैं आगे क्या होता है।

सत्ता परिवर्तन के बाद क्या?

‘पंचायत 4’ राजनीति के बीच उलझी रही। इस बार सत्ता परिवर्तन हो गया है। मंजू देवी (नीना गुप्ता) चुनाव हार गई हैं। क्रांति देवी और भूषण कुमार प्रधानी का चुनाव जीत गए हैं। चुनाव जीतते ही क्रांति देवी का नाम भी पंचायत भवन पर लिखा जा चुका है। ऐसे में अब सवाल ये है कि क्रांति देवी फुलेरा गांव के लिए क्या करती हैं, क्या वो जनता की उम्मीदों पर खरा उतर पाती हैं? बाकी उनके किरदार से तो लगता नहीं है कि भूषण कुमार और क्रांति देवी फुलेरा गांव के लिए कुछ अच्छा करेंगे। उनके किरदार से वाइब लोभी वाली आती है। ऐसे में देखना होगा कि वो प्रधान जी बृजभूषण (रघुबीर यादव) से अच्छा काम करते हैं या नहीं और क्या कुछ नहीं करते हैं?

प्रधान जी पर गोली किसने चलाई?

‘पंचायत 4’ में सबसे ज्यादा में जो सवाल चर्चा में रहा वो था कि प्रधान जी बृजभूषण (रघुबीर यादव) को गोली किसने मारी। इसमें विधायक जी के नाम पर एफआईआर दर्ज होती है। लेकिन, बाद में केस वापस ले लेते हैं फिर भी इस सवाल का जवाब नहीं मिल पाता है कि आखिर उन पर गोली किसने चलाई? सवाल ये भी उठता रहता है कि क्या उन्होंने चुनाव के चलते खुद पर गोली चलवाई? अब इसका भी जवाब ‘पंचायत 5’ में मिल सकता है।

क्या प्रहलाद चा बनेंगे विधायक?

‘पंचायत’ के सीजन 4 में प्रहलाद चा को सांसद जी विधायकी लड़ने का ऑफर देते हैं। वो पंचायत चुनाव तो नहीं लड़ते हैं लेकिन, सांसद जब उन्हें विधायकी लड़ने का ऑफर देते हैं तो प्रधान जी खुश हो जाते हैं। सांसद जी उन्हें उनके शहीद बेटे के नाम पर विधायकी का चुनाव लड़ने का ऑफर देते हैं, जिसे प्रहलाद चा, प्रधान जी, विकास और सचिव जी के कहने पर स्वीकार तो कर लेते हैं लेकिन वो लड़ना नहीं चाहते हैं। ऐसे में देखना होगा कि फुलेरा से तो प्रधानी चली गई तो क्या प्रहलाद चा विधायकी लड़ेंगे? अगर वो लड़ते हैं तो रघुबीर यादव से मजबूत किरदार फिर प्रहलाद चा का होगा।

बनराकस की भूमिका

‘पंचायत 4’ में बनरकास उर्फ भूषण कुमार (दुर्गेश कुमार) की आने वाली सीरीज में क्या भूमिका में होने वाली है? मानें उनकी पत्नी क्रांति देवी ने फुलेरा गांव से प्रधानी का चुनाव जीता है। ऐसे में देखना होगा कि इसमें उनकी भूमिका क्या होती है? क्या वो बृजभूषण के जैसे ही अपनी पत्नी की शक्तियों का इस्तेमाल करते हैं या फिर कुछ नया करते हैं?

सचिव जी और रिंकी का प्यार

अंत में आता है कि सचिव जी और रिंकी का प्यार। ‘पंचायत 4’ में दोनों के दिल की बात आगे तो बढ़ जाती है लेकिन, सवाल है कि आगे कहां तक जाती है? इसकी वजह है कि अगर अभिषेक यानी सचिव जी का एमबीए में हो जाता है तो वो तो IIM चले जाएंगे फिर रिंकी (सांविका) का क्या होगा? उधर रिंकी का उनके पिता के चुनाव हारने के बाद विचार बिजनेस का है तो शहर जाने का उनका अभी कोई इरादा नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि दोनों के प्यार की गाड़ी कहां तक आगे बढ़ती है। इसके साथ ही एक सवाल ये भी उठता है कि चुनाव हारने के बाद मंजू देवी और बृजभूषण क्या करेंगे? वो भूषण कुमार की राह में रोड़ा बनेंगे या फिर कुछ और होगा?

‘पंचायत 4’ को भले ही ठीक-ठाक रिव्यू मिला लेकिन, इसका क्लाइमैक्स ‘पंचायत 5’ के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम करता है, जो दिमाग में कई सवाल छोड़ देते हैं। ऐसे में ये दिलचस्प होगा कि वेब सीरीज के अगले सीजन में क्या कुछ नया देखने के लिए मिलता है। देखना ये भी होगा कि ये दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है।

शेफाली जरीवाला ने मौत के कुछ घंटे पहले ली थी स्किन ट्रीटमेंट की ड्रिप, दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *