PM Modi Meerut Visit Live: 55 मिनट में दिल्ली टू मेरठ, कुछ देर में नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी
होम

PM Modi Meerut Visit Live: 55 मिनट में दिल्ली टू मेरठ, कुछ देर में नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Spread the love


12:42 PM, 22-Feb-2026

दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से तस्वीरें

दिल्ली के सराय काले खां मेट्रो स्टेशन से कुछ तस्वीरें हैं PM नरेंद्र मोदी जल्द ही भारत के पहले नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के बाकी हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। इनमें दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच 5 km का सेक्शन और उत्तर प्रदेश में मेरठ साउथ और मोदीपुरम के बीच 21 km का सेक्शन शामिल है। इस कॉरिडोर का ओरिजिनेटिंग स्टेशन, सराय काले खां, इस उद्घाटन के साथ शुरू होने वाले चार नमो भारत स्टेशनों में से एक है।

12:37 PM, 22-Feb-2026

बदल जाएगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर

मेरठ से दिल्ली तक नमो भारत ट्रेन के संचालन के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का दिल्ली तक पहुंच आसान हो जाएगी। कम समय में मेरठ से दिल्ली तक यात्रा संभव होने से कारोबारी से लेकर नौकरी पेशा वालों को सुविधा मिलेगी। इससे इस क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी पंख लग जाएंगे। उद्योग से लेकर रियल इस्टेट तक के कारोबार में उछाल आने उम्मीद जताई जा रही है।

12:19 PM, 22-Feb-2026

मेरठ से 55 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली

रैपिड सेवा शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। नमो भारत ट्रेन मोदीपुरम से सराय काले खां तक की 82 किलोमीटर की दूरी 55 मिनट में तय करेगी। इसका किराया 2.60 रुपये प्रतिकिलोमीटर (करीब 213 रुपये) तय किया गया है।

11:27 AM, 22-Feb-2026

‘आज मेरठ जिले के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है’

मेरठ के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SSP) अविनाश पांडे ने कहा, “आज मेरठ ज़िले के लिए बहुत ऐतिहासिक दिन है क्योंकि PM मोदी यहां कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करने आ रहे हैं। हम सब प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार हैं। सही इंतज़ाम किए गए हैं…करीब 5000 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं।

 

 

11:22 AM, 22-Feb-2026

PM नमो भारत RRTS का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। PM मोदी भारत की सबसे तेज़ मेट्रो-मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। आज उद्घाटन होने वाली मेरठ मेट्रो की तस्वीरें। 

 

11:05 AM, 22-Feb-2026

मेरठ में पहली बार मेट्रो का संचालन

वहीं, मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली रोड पर यातायात के मार्ग में बदलाव किया गया है। रैली स्थल के पास ही वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

11:03 AM, 22-Feb-2026

82 किमी के लिए चुकाने होंगे 213 रुपये

अभी तक रैपिड ट्रेन दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी। करीब 82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपये चुकाने होंगे।

11:01 AM, 22-Feb-2026

PM Modi Meerut Visit Live: 55 मिनट में दिल्ली टू मेरठ, कुछ देर में नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। उद्घाटन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे।

करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा। 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *