PM Modi’s biopic ‘Maa Vande’ announced on his birthday | जन्मदिन पर पीएम मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’ का ऐलान: फिल्म ‘मार्को’ के एक्टर उन्नी मुकुंदन निभाएंगे पीएम का रोल
मनोरंजन

PM Modi’s biopic ‘Maa Vande’ announced on his birthday | जन्मदिन पर पीएम मोदी की बायोपिक ‘मां वंदे’ का ऐलान: फिल्म ‘मार्को’ के एक्टर उन्नी मुकुंदन निभाएंगे पीएम का रोल

Spread the love


28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रोडक्शन हाउस सिल्वर कास्ट क्रिएशंस ने नई फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म का नाम ‘मां वंदे’ रखा गया है। इसे वीर रेड्डी एम प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन निभाएंगे। जिन्होंने ‘मार्को’ जैसी फिल्म में काम किया है। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन क्रांति कुमार करेंगे।

बता दें कि यह फिल्म पीएम मोदी की जीवन यात्रा पर आधारित होगी। इसमें उनके बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर दिखाया जाएगा।

साल 2023 में एक्टर उन्नी मुकुंदन ने कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

साल 2023 में एक्टर उन्नी मुकुंदन ने कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

फिल्म में मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी के बीच के रिश्ते को भी दिखाया जाएगा।

कौन हैं उन्नी मुकुंदन?

बता दें कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टरउन्नी मुकुंदन का जन्म केरल के त्रिस्सुर में हुआ था। हालांकि, उन्होंने अपनी जिंदगी के कई साल गुजरात में बिताए। उन्नी ने अपनी स्कूली पढ़ाई अहमदाबाद से की है।

उन्नी ने तमिल फिल्म सीदान (2011) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। छोटे-छोटे रोल करने के बाद उन्हें, उन्हें मल्लू सिंह (2012) में लीड रोल मिला। इसके बाद उन्होंने ‘विक्रमादित्यन’ (2014), ‘केएल 10 पट्टू’ (2015), ‘स्टाइल’ (2016), ‘ओरु मुराई वन्थु पार्थया’ (2016), ‘अचयन्स’ (2017), ‘मलिकप्पुरम’ (2022) और ‘मार्को’ (2024) जैसी सफल फिल्मों में काम किया। उन्नी ने तेलुगु फिल्म ‘जनता गैराज’ (2016) और तमिल फिल्म ‘गरुड़न’ (2024) में भी अभिनय किया।

2021 में, उन्नी मुकुन्दन को फिल्म 'मेप्पाडियन' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

2021 में, उन्नी मुकुन्दन को फिल्म ‘मेप्पाडियन’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

फिल्म की टीम इसे बड़े पैमाने पर बना रही है। इसमें एडवांस VFX और बेहतरीन टेक्नीशियंस काम करेंगे। फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी और इसे अंग्रेजी में भी बनाया जाएगा।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी केके सेंथिल कुमार करेंगे, जो बाहुबली और ईगा जैसी फिल्मों में काम किया है । फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर द्वारा दिया जाएगा। वहीं, एडिटिंग श्रीकर प्रसाद करेंगे। प्रोडक्शन डिजाइन साबू सिरिल और एक्शन किंग सोलोमन द्वारा किया जाएगा।

पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज देश और दुनिया भर से लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से भी कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

एक्टर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दी।

साथ ही अनुपम खेर ने लिखा,

QuoteImage

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी! आपको आपके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत बधाई! प्रभु आपको लंबी एवं स्वस्थ आयु प्रदान करे! आप आने वाले बहुत सालों तक ऐसी ही उदारता, दृढ़ता, कुशलता, एकाग्रता, और निस्वार्थ भावना से देश का नेतृत्व करें। मेरी मां भी आपको ढेर सारा प्यार भेज रही है! वो तो कह रही थी कि उनकी आपसे बात भी करा दूं! आपकी माता जी की अनुपस्थिति में आपको वो आशीर्वाद देंगी!

QuoteImage

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट ने पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर बधाई दी।

कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर लिखा,

QuoteImage

विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

QuoteImage

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया।

एक्ट्रेस ने पूरे परिवार की ओर से पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

साथ ही उन्होंने लिखा,

QuoteImage

हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मोदी जी, मैं पिछले 11 सालों से आपके साथ जुड़ी हूं और हमेशा आपका समर्थन और प्रोत्साहन मिलता रहा है। आपके 75वें जन्मदिन पर मैं, अपने परिवार और अपनी निर्वाचन क्षेत्र मथुरा के लोगों के साथ आपकी अच्छी सेहत और खुशहाली की प्रार्थना करती हूं। जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

QuoteImage

साउथ इंडस्ट्री के एक्टर नागार्जुन अक्किनेनी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,

QuoteImage

जैसे ही श्री नरेंद्र मोदी जी 75वें जन्मदिन के करीब हैं, मैं 2014 में उनसे हुई अपनी पहली मुलाकात को याद कर रहा हूं, यह एक प्रेरणा, दयालुता और जीवन के सबक का पल था। मैं उन्हें उनके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर नेतृत्व के लिए प्रार्थना के साथ जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।

QuoteImage

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *