मन में उल्लास, हर्ष अपार और प्रभु को अपलक निहारते श्रद्धालुओं का ज्वार। रथ पर सवार जन-जन के आराध्य के स्वागत को आतुर अयोध्यावासियों की मनुहार। गली मन:कामेश्वर से जैसे ही निकली प्रभु राम की बरात, हर्ष के साथ खूब लगे जय श्री राम के जयकार। उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को भगवान राम समेत चारों भाइयों की बरात निकली। सवा सौ झांकियां, दर्जनों अखाड़े और बैंड बाजे के साथ निकली विशाल बरात को देखने के लिए लोगों की भीड़ देर रात तक सड़क पर उमड़ती रही।
Trending Videos
2 of 5
आगरा में राम बरात निकाली गई।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर भारत की ऐतिहासिक श्री रामलीला में शाम को जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम की बरात निकली तो ब्रजभूमि में अवधपुरी की छवि नजर आई। श्री राम की बरात का शुभारंभ दोपहर करीब दो बजे रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नारियल फोड़कर किया।
3 of 5
आगरा में राम बरात निकाली गई।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगे देवी देवताओं के स्वरूपों और सामाजिक संदेश दे रही झांकियों ने पूरे यात्रा मार्ग में अद्भुद छटा बिखेरी। शाम को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आरती उतारकर बरात को जनकपुर के लिए प्रस्थान कराया।
रथ पर सवार मर्यादा पुरुषोत्तम जैसे ही बरात लेकर निकले, ऐसा लगा उनके साथ पूरा शहर उमड़ पड़ा। बरात में सबसे आगे सबसे आगे दो ऊंट और पीछे छह घोड़े चल रहे थे। विघ्नविनाशक गणपति के बाद राजा दशरथ, मुनि विश्वामित्र, गुरु वशिष्ठ एक रथ पर सवार थे। राम बरात महामंत्री राजीव अग्रवाल के निर्देशन में निकाली गई।
5 of 5
आगरा में निकाली राम बरात।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राम बरात जहां से भी गुजरी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संचालन में प्रवीन स्वरूप के साथ आनंद मंगल, अंजुल बंसल, मुकेश जौहरी, राहुल गौतम, मुकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, ताराचंद अग्रवाल, टीनएन अग्रवाल, विनोद जौहरी, रामकिशन और प्रवीन गर्ग आदि का सहयोग रहा।
Spread the love {“_id”:”6843df8eebf99ef8b801be1a”,”slug”:”up-order-issued-for-online-transfer-in-aided-secondary-schools-of-up-2025-06-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: एडेड माध्यमिक विद्यालय में ऑनलाइन तबादले का आदेश जारी, आठ महत्वाकांक्षी जिलों में परस्पर तबादले ही होंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Jun 2025 12:37 PM IST यूपी के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में तबादलों का ऑनलाइन आदेश जारी हो गया है। […]
Spread the love {“_id”:”67b61ce4aa7e45396e012aeb”,”slug”:”case-of-selling-bathing-videos-akhilesh-said-that-the-government-failed-to-protect-the-dignity-of-women-in-ma-2025-02-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”स्नान के वीडियो बेचने का मामला: अखिलेश बोले महाकुंभ में स्त्री सम्मान की रक्षा करने में विफल रही सरकार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। – फोटो : amar ujala विस्तार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि महाकुंभ में नारी के मान-सम्मान की रक्षा करने में भाजपा सरकार विफल […]
Spread the love ब्लॉक चमरौआ के ग्राम सिकरौल में 12 वर्षीय शिखा में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) की पुष्टि हुई है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से सीएमओ दीपा सिंह को यह रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिले में यह पहला मामला सामने आया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। सीएचसी प्रभारी […]