Ram Mandir Flag Hoisting Live: राम धुन पर नाच रहे भक्त; संतों में भी उत्साह, पांच सदियों बाद आया यह शुभ दिन
होम

Ram Mandir Flag Hoisting Live: राम धुन पर नाच रहे भक्त; संतों में भी उत्साह, पांच सदियों बाद आया यह शुभ दिन

Spread the love


09:52 AM, 25-Nov-2025

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचें पीएम

ध्वजारोहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। 

09:39 AM, 25-Nov-2025

अमावस राम मंदिर दिया जा रहा फ्री खाना प्रसाद

समारोह को दौरान भंडारे में मौजूद मनीराम ने बताया कि यह अमावस राम मंदिर है। यहां दर्शन करने के बाद हम पूरी तरह से फ्री खाना प्रसाद देते हैं। यह पटना महावीर हनुमान जी मंदिर में आचार्य किशोर कुणाल जी की एक नई पहल थी। हम यहां दिन में तीन बार प्रसाद परोसते रहेंगे। नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना। खाना प्रसाद सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक मिलता है। अभी, हमने 10 हजार लोगों (आम जनता) के लिए खाना बनाया है। हम एडमिनिस्ट्रेशन के लिए 5000 पैकेट बांट रहे हैं। यह हर दिन जारी रहेगा। 

09:28 AM, 25-Nov-2025

पांच सदियों बाद आ गया वह शुभ दिन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रेजरर गोविंद देव गिरी महाराज ने कहा कि आखिरकार पांच सदियों बाद वह दिन आ ही गया, सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीएम योगी ने भी कल इंतजामों का रिव्यू किया था। सर संघ संचालक मोहन भागवत ने भी कल इंतज़ामों का रिव्यू किया था। वे इससे खुश थे। 

09:15 AM, 25-Nov-2025

ध्वजारोहण को लेकर संतों में उत्साह

अयोध्या ध्वजारोहण में बुलाए गए एक संत ने कहा कि “मैं पहले भी राम मंदिर गया हूं, लेकिन वह आज जैसा मौका नहीं था। मैं बहुत उत्साहित हूं। 

09:10 AM, 25-Nov-2025

आज गर्व का दिन है, मैं जाऊंगा- इकबाल अंसारी

इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। यहां सभी धर्मों के देवी-देवता रहते हैं। साधु-संत रहते हैं। यहां की जमीन पवित्र मानी जाती है। अब, भगवान राम का मंदिर बन गया है। प्रधानमंत्री के हाथों झंडा फहराने का काम होने वाला है। यह अच्छी बात है। यह गर्व का दिन है। देश और दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं। अयोध्या में खुशी की लहर है। मुझे भी बुलाया गया है, मैं जाऊंगा। 

08:54 AM, 25-Nov-2025

त्रेता युग जैसा आभास करा रही अयोध्या की भव्यता


राम मंदिर।
– फोटो : अमर उजाला।

ध्वजारोहण और पीएम मोदी के आगमन के मौके पर अयोध्या को नई दुल्हन की तरह सजाया गया है। चौक चौराहे फूलों से सजे हैं। भव्यता ऐसी है कि त्रेता युग जैसा आभास हो रहा है।

08:38 AM, 25-Nov-2025

ध्वजारोहण समारोह में इकबाल अंसारी को भी आमंत्रण


ध्वजारोहण समारोह में इकबाल अंसारी को भी आमंत्रण
– फोटो : ANI

राम जन्मभूमि बनाम बाबरी मस्जिद केस के पूर्व मुद्दई इकबाल अंसारी को भी राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।

08:25 AM, 25-Nov-2025

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार


सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूरी अयोध्यानगरी उल्लास में डूबी है। कहीं श्रद्धालु रामधुन पर सड़कों पर नाच रहे हैं, तो कहीं राम भजन कर रहे हैं। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे हैं। 

08:18 AM, 25-Nov-2025

एसपीजी, एनएसजी और एटीएस मुस्तैद


रामपथ पर तैनात सुरक्षा बल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु सरयू स्नान कर मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा चाक चौबंद है। एसपीजी, एनएसजी और एटीएस सड़कों और गलियों में मुस्तैद हैं।

08:10 AM, 25-Nov-2025

अयोध्या में गूंज रही राम धुन, उल्लास में डूबे देश-दुनिया के श्रद्धालु 

रामपथ, भक्तिपथ, धर्मपथ और जन्मभूमि पथ समेत अन्य मार्गों और गलियों में राम धुन गूंज रही है। ध्वजारोहण की खुशी में श्रद्धालु उल्लासित हैं। हर कोई भूमि पूजन और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह को लेकर आस्था के भाव से सराबोर है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *