08:39 AM, 17-Apr-2025
सपा प्रमुख अखिलेश यादव का सियासी सफर
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की राजनीतिक यात्रा उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से शुरू होती है, जहां साल 2000 में हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की और फिर लोकसभा में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और सार्वजनिक वितरण कमेटी के सदस्य भी बने। साल 2004 तक 13वीं लोकसभा के सदस्य रहे अखिलेश यादव ने बतौर सांसद आचार समिति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वन एवं पर्यावरण कमेटी के सदस्य की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद अखिलेश यादव का लोकसभा पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा, साल 2004 और 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर अखिलेश यादव फिर से लोकसभा पहुंचे। साल 2012 में उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री रहे।
08:18 AM, 17-Apr-2025
योगी आदित्यनाथ का राजनैतिक जीवन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरु अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई। 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो उस समय वह सबसे कम उम्र के सांसद थे, वो 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने। वहीं 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री बने।
07:55 AM, 17-Apr-2025
18 को ये होंगे मेहमान
- अखिलेश यादव, सपा अध्यक्ष
- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद
- पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे
- विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. अभय कारंडिकर
- पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना
- गीतकार मनोज मुंतशिर
- अभिनेता विनीत कुमार सिंह
- स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज
- कोटक म्युचुअल फंड के एमडी निलेश शाह
- एक्टर व कंटेंट क्रिएटर स्नेहिल दीक्षित मेहरा
- कंटेंट क्रिएटर हर्षवर्द्धन वर्मा
07:41 AM, 17-Apr-2025
17 अप्रैल को ये शख्सियतें होंगी शामिल
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- कैबिनेट मंत्री रजनी तिवारी
- शिक्षाविद् प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे
- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद
- हेल्थगुरु डॉ. मिक्की मेहता
- अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक
- बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विशाल फुरिया
- फिल्म निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर
- फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी
- अभिनेत्री नुसरत भरूचा
- अभिनेत्री जूही बब्बर सोनी
- वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक डॉ. अनिरुद्धाचार्य
- शायर अजहर इकबाल
- कीर्ति चक्र विजेता बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे
- बॉक्सर विजेंद्र सिंह
- बॉक्सर निखत जरीन
- अंतरराष्ट्रीय रंगोली कलाकार शिखा शर्मा
07:27 AM, 17-Apr-2025
शौर्य की गाथाओं से सजेगी शाम
संवाद के पहले दिन की शाम शौर्य और मनोरंजन की गाथाओं से ओतप्रोत होगी। कीर्ति चक्र से सम्मानित बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र धर दुबे शौर्य और पराक्रम की गाथाओं के साथ लोगों से रूबरू होंगे। वहीं, इमरान हाशमी और फिल्म निर्देशक तेजस देओस्कर बताएंगे कि फिल्मी कहानियां कितनी सच्ची होती हैं।
07:14 AM, 17-Apr-2025
आध्यात्मिक गुरु देंगे लोगों के सवालों के जवाब
पहले दिन के संवाद में बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल फुरिया शायर अजहर इकबाल के साथ ही आलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह, वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर निखत जरीन भी मौजूद रहेंगी। आध्यात्मिक गुरु अनिरुद्धाचार्य अपनी बात रखने के साथ ही लोगों के सवालों के जवाब भी देंगे।
07:11 AM, 17-Apr-2025
ये मेहमान होंगे शामिल
उद्घाटन सत्र के बाद शिक्षाविद् प्रोफेसर अनिल सहस्रबुद्धे, हेल्थ गुरु डॉ. मिकी मेहता, अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक, अंतरराष्ट्रीय कलाकार शिखा शर्मा और यूपीसीडा के सीईओ आईएएस मयूर माहेश्वरी मौजूद रहेंगे। बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, अभिनेत्री नुसरत भरूचा व जूही बब्बर सोनी लोगों से रूबरू होंगी।
06:27 AM, 17-Apr-2025
Samwad 2025 Day 1 Live: अमर उजाला संवाद आज से, सीएम योगी करेंगे प्रदेश के विकास की बात; शामिल होंगे ये मेहमान
अमर उजाला संवाद में आज से दो दिन तक बात होगी तेजी से आगे बढ़ते देश के साथ वैश्विक पटल पर छाप छोड़ते उत्तर प्रदेश के विकास की। बात होगी प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ने में महिला शक्ति के योगदान की। इस बातचीत में देश की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। संवाद का शुभारंभ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास का खाका खींचेंगे और संवाद के लिए मंच पर रहेंगे।








