प्रयागराज-वाराणसी नेशनल हाईवे की बाईं लेन सावन के महीने में कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। इससे पहले हाईवे की सर्विस लेन को कांवड़ियों के लिए आरक्षित करने की संभावना पर विचार किया जा रहा था। मगर, सर्विस लेन से गांव और कस्बों के संपर्क मार्ग जुड़े हुए हैं। इसके चलते तय किया गया है कि मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गुड़िया बॉर्डर से मोहनसराय होते हुए मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर चौराहा तक हाईवे की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
Trending Videos
सावन का महीना इस बार 11 जुलाई को शुरू होकर 9 अगस्त को खत्म होगा। सावन के महीने में श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि पहले इस संभावना पर विचार किया जा रहा था कि हाईवे की सर्विस लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की जाए।
पुलिस अफसरों की टीम ने निरीक्षण किया तो सामने आया कि सर्विस लेन से गांवों और कस्बों के संपर्क मार्ग जुड़े हैं। हाईवे के अंडरपास से निकलने वाले लोग भी सर्विस लेन का ही इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि पहले की ही भांति इस बार भी प्रयागराज से वाराणसी हाईवे की बाईं लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी।
Spread the love कानपुर में एसआईटी ने अखिलेश दुबे और उसके साथियों के खिलाफ आईं शिकायतों में से तीन की जांच पूरी कर ली है लेकिन अभी एफआईआर से दूरी रखी है। इसके पीछे ठोस साक्ष्य और वादी के सटीक बयानों को देखा जा रहा है। सोमवार को कुछ वादी और गवाहों से सवाल-जवाब किए […]
Spread the love {“_id”:”67bf174f766150fae309f2a5″,”slug”:”up-the-moon-of-the-sacred-month-of-ramzan-will-be-seen-in-lucknow-on-friday-mobile-numbers-issued-for-verifi-2025-02-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: लखनऊ में शुक्रवार को देखा जाएगा रमजान के मुकद्दस महीने का चांद, तस्दीक के लिए जारी किए मोबाइल नंबर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} रमजान – फोटो : Amar Ujala विस्तार मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और शिया चांद कमेटी के […]
Spread the love {“_id”:”680ee7c229be9d996a07aa8d”,”slug”:”karni-sena-again-attacked-rajya-sabha-mp-ramjilal-suman-pelted-stones-at-vehicles-2025-04-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार…करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} आगरा से बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर गभाना टोल से करीब 500 मीटर पहले […]