Shah Rukh Khan Follows Only 6 People on Instagram 5 Are Women 1 Is His Son Aryan Khan
स्वास्थ्य

Shah Rukh Khan Follows Only 6 People on Instagram 5 Are Women 1 Is His Son Aryan Khan

Spread the love


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के इंस्टाग्राम पर मिलियन्स में फॉलोवर्स हैं। एक्टर के इंस्टाग्राम पर 47.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं, और वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। भले ही पूरी दुनिया शाहरुख खान को फॉलो करती हो लेकिन सुपरस्टार इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 अकाउंट फॉलो करते हैं। जिसमें से 5 महिलाएं हैं और एक मेल है। चलिए आपको बताते हैं वो कौन 6 लकी लोग हैं जिसे शाहरुख खान फॉलो करते हैं और वो महिलाएं कौन हैं जिनका अकाउंट शाहरुख खान की फॉलोइंग लिस्ट में दिखता है।

लकी मैन हैं आर्यन खान

शाहरुख खान जिस लकी और एकलौते मेल को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलो करते हैं वो हैं उनके बेटे आर्यन खान। आर्यन के इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन फॉलोवर्स हैं और वो निर्देशक के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।

Poonam Dhillon Birthday: स्कूलिंग करते-करते बनीं मिस इंडिया, फिर एक्ट्रेस लेकिन प्यार के मामले में खोटी निकली पूनम ढिल्लों की किस्मत

इन 5 महिलाओं को फॉलो करते हैं शाहरुख खान

गौरी खान

शाहरुख खान अपनी लेडी लव गौरी खान का अकाउंट फॉलो करते हैं। भले ही रोमांस के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान कितनी ही एक्ट्रेसेज के साथ रोमांस करें मगर उनकी जिंदगी की मलिका तो उनकी पत्नी ही हैं, इसलिए वो अपनी वाइफ का इंस्टाग्राम अकाउंट तो फॉलो करेंगे ही।

सुहाना खान

एक पिता के लिए उसकी बच्ची सबसे ज्यादा प्यारी होती है। शाहरुख खान अपने बच्चों से कितना प्यार करते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। उनकी बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

‘मैं शाहरुख खान से ज्यादा बिजी हूं’, इंडस्ट्री छोड़कर भागने के आरोपों पर भड़के अनुराग कश्यप

आलिया चिब्बा

शाहरुख खान अपनी भतीजी आलिया चिब्बा को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। आलिया दिल्ली में रहती हैं और शाहरुख खान उनके फूफा लगते हैं, यानी कि आलिया उनकी पत्नी गौरी खान के भाई की बेटी हैं। आलिया अपने कजिन्स सुहाना, आर्यन और अबराम के बेहद क्लोज हैं। आलिया के इंस्टाग्राम पर 223k फॉलोवर्स हैं।

पूजा ददलानी

शाहरुख खान की फॉलो लिस्ट में जो एक नाम और है वो उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का है। पूजा और शाहरुख खान अक्सर साथ नजर आते हैं। वो हमेशा किंग खान के साथ ट्रैवेल करती हैं और उनके काफी करीब हैं। पूजा और गौरी में भी अच्छी दोस्ती है। पूजा साल 2012 से शाहरुख खान से जुड़ी हैं, इससे पहले वो दीपिका पादुकोण के साथ काम करती थीं और उनकी मैनेजर थीं।

सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ FIR दर्ज, ‘जाट’ फिल्म के चर्च सीन पर बढ़ा विवाद

काजल आनंद पुतुलु

शाहरुख खान की इंस्टाग्राम की फॉलोइंग लिस्ट में एक नाम काजल आनंद का भी है। काजल को स्टार-स्टडेड पार्टी होस्ट करने के लिए जाना जाता है। वो शाहरुख खान की अच्छी दोस्त हैं और उन्होंने शाहरुख खान के शुरुआती समय में उनका काफी सपोर्ट किया था। फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें पुतुलु नाम से भी जानते हैं। काजल आनंद वकील रह चुकी हैं और संजय दत्त की लीगल टीम का हिस्सा भी रह चुकी हैं। फिलहाल उन्होंने लॉ का काम छोड़ दिया है और लाइफस्टाइल फैशन ब्रैंड्स चलाती हैं।

यहां देखें सनी देओल की फिल्म जाट का मूवी रिव्यू





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *