Share Market Crash Today 4 April 2025 BSE Sensex down 800 points NSE Nifty below 23000 stock market updates
मनोरंजन

Share Market Crash Today 4 April 2025 BSE Sensex down 800 points NSE Nifty below 23000 stock market updates

Spread the love


Share Market Crash after Trump Tariff: भारतीय शेयर बाजार में आज (4 अप्रैल 2025) को उम्मीद के मुताबिक, गिरावट के साथ शुरुआत हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत दुनियाभर के 180 देशों पर टैरिफ लगाए जाने के चलते बाजार में नकारात्मक माहौल है और डर बना हुआ है। आज सुबह दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल रंग के निशान पर खुले। Sensex शुरुआती कारोबार में 509.54 अंक की गिरावट के साथ 75,785.82 अंक पर जबकि Nifty 146.05 अंक फिसलकर 23,104.05 अंक पर रह गया।

अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए मनोज कुमार, ‘भारत कुमार’ की नेट वर्थ जान रह जाएंगे हैरान

क्यों गिरा भारतीय शेयर बाजार

अमेरिकी शुल्क से वैश्विक व्यापार युद्ध (Global Trade War) की आशंका फिर से बढ़ने के बीच धातु, तेल और गैस शेयर में भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार (4 अप्रैल 2025) को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

PPF: पीपीएफ खाताधारकों को मिली गुड न्यूज, सरकार ने किए बड़े बदलाव, नॉमिनी अपडेट करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,704.31 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 202.55 अंक या 0.87 प्रतिशत फिसलकर 23,047.55 अंक पर रहा।

Sensex पर इन कंपनियों को नुकसान-फायदा

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर मुनाफे में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान के निक्की में तीन प्रतिशत से अधिक और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग किंगमिंग त्योहार के अवसर पर बंद रहे। अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को 2020 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत लुढ़ककर 69.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,806.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध रूप से 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *