Shiney Ahuja was once seen in ‘Gangster’ – ‘Bhool Bhulaiyaa’ | कभी ‘गैंगस्टर’-‘भूल भुलैया’ में नजर आए थे शाइनी आहूजा: एक केस के बाद करियर हुआ खत्म, आज विदेश में कर रहे हैं कपड़ों का बिजनेस
मनोरंजन

Shiney Ahuja was once seen in ‘Gangster’ – ‘Bhool Bhulaiyaa’ | कभी ‘गैंगस्टर’-‘भूल भुलैया’ में नजर आए थे शाइनी आहूजा: एक केस के बाद करियर हुआ खत्म, आज विदेश में कर रहे हैं कपड़ों का बिजनेस

Spread the love


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड में कई एक्टर ऐसे रहे हैं जो कुछ सालों में स्टार बने और फिर अचानक गायब हो गए। ऐसी ही कहानी है एक्टर शाइनी आहूजा की। कभी उन्हें हिंदी फिल्मों के उभरते सितारों में गिना जाता था। उन्होंने अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स के साथ काम किया। कई हिट फिल्मों में नजर आए, लेकिन अब वह मुंबई की चकाचौंध से बहुत दूर हैं। एक आपराधिक केस के बाद उन्होंने भारत छोड़ दिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अब वो फिलीपींस में गारमेंट बिजनेस चला रहे हैं।

शाइनी का जन्म दिल्ली के एक आर्मी परिवार में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एडवर्टाइजिंग में काम शुरू किया। उनकी पर्सनैलिटी और लुक्स की वजह से वह जल्दी ही कई विज्ञापनों में दिखने लगे। उन्होंने करीब 40 से ज्यादा ऐड किए और एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए।

जिसके बाद पेप्सी का उनका ऐड उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बना। इसी ऐड से डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने शाइनी को अपनी फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी (2005) में मौका दिया। यह फिल्म काफी पसंद की गई और शाइनी की एक्टिंग की भी तारीफ की गई।

गैंगस्टर में शाइनी ने दया शंकर की भूमिका निभाई थी, जो कंगना रनौत के किरदार सिमरन का लवर था।

गैंगस्टर में शाइनी ने दया शंकर की भूमिका निभाई थी, जो कंगना रनौत के किरदार सिमरन का लवर था।

इसके बाद उन्होंने गैंगस्टर (2006), वो लम्हे (2006), लाइफ इन ए मेट्रो (2007) और भूल भुलैया (2007) जैसी फिल्में कीं। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने उनकी परफॉर्मेंस को सराहा।

लेकिन 2009 में सब कुछ बदल गया। शाइनी पर अपनी 19 साल की नौकरानी से रेप का आरोप लगा। खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में हलचल मच गई। उन्हें गिरफ्तार कर मुंबई की आर्थर रोड जेल भेजा गया। बाद में पीड़िता ने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन तब तक उनकी इमेज को भारी नुकसान हो चुका था।

2011 में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया और 7 साल की सजा सुनाई। शाइनी ने खुद को बेगुनाह बताया और फैसले के खिलाफ अपील की। कई साल बाद उन्होंने फिल्म वेलकम बैक (2015) से वापसी की कोशिश की, लेकिन इसके बाद वो किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

अब शाइनी फिलीपींस में रह रहे हैं। वह वहां गारमेंट बिजनेस संभाल रहे हैं और मीडिया या फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *