Shubhanshu Shukla News: भारत लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, मां बोलीं- हमारा महीनों का इंतजार पूरा हुआ; पिता बोले गर्व की बात
होम

Shubhanshu Shukla News: भारत लौटे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, मां बोलीं- हमारा महीनों का इंतजार पूरा हुआ; पिता बोले गर्व की बात

Spread the love


अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद रविवार तड़के अपने वतन भारत लौट आए। शुभांशु शुक्ला पिछले एक साल से आईएसएस के लिए एक्सिओम-4 मिशन के प्रशिक्षण के लिए अमेरिका में थे। उनका दिल्ली में हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने स्वागत किया। शुभांशु के बैकअप अंतरिक्ष यात्री प्रशांत बालकृष्णन नायर भी स्वदेश लौट आए।

loader

Trending Videos



 मोदी से मिल सकते हैं शुभांशु


शुभांशु शुक्ला के जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। इसके बाद वे अपने गृहनगर लखनऊ के लिए रवाना हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि शुभांशु 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए वापस राजधानी लौट सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *