Simple and beautiful mehndi designs for Vat Savitri 2025
ब्रेकिंग न्यूज़

Simple and beautiful mehndi designs for Vat Savitri 2025

Spread the love


Vat savitri mehndi designs 2025: हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 26 मई को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरे श्रृद्धाभाव से व्रत रखकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस दिन वट यानि बरगद के वृक्ष की पूजा की जाती है। महिलाएं इस दिन 16 श्रृंगार करके सावित्री-सत्यवान की कथा सुनती हैं। 16 श्रृंगार में मेहंदी भी शामिल होती है। ऐसे में पति की लंबी उम्र के लिए आप इस बार वट सावित्री पर अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी रचाएं। यहां हम आपके लिए बेहद नए सुंदर और सिंपल मेहंदी के डिजाइन लेकर आए हैं। ये दिखने में इतने खूबसूरत हैं कि आपके पिया जी भी इसे देखकर तारीफ किए बिन खुद को रोक नहीं पाएंगे।

वट सावित्री पर लहंगा या सूट के साथ आप ऐसे भरे हाथ की मेहंदी लगा सकती हैं। ये डिजाइन नई-नवेली दुल्हन के गोरे-गोरे हाथों पर बहुत सुंदर लगेंगे।

अगर आपको सिंपल मेहंदी डिजाइन की तलाश है तो आप इस तरह की डिजाइन बना सकते हैं। इसमें हाथों के बीच में फूल बनाए गए हैं और पीछे की तरफ अपने पति और अपने नाम का पहला अक्षर लिख सकती हैं।

अगर आप खुद से मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो ये डिजाइन बेहद सुंदर और सिंपल हैं। इन्हें लगाना बेहद आसान है। बहुत कम समय में इन्हें बनाया जा सकता है। झूमर डिजाइन मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।

अगर आप ऑफिस जाती हैं और मिनिमल मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही हैं तो इस तरह की डिजाइन हाथों में लगा सकती हैं। इसमें बहुत दूरी पर छोटे-छोटे मेहंदी डिजाइन बनाए गए हैं। ये दिखने में बेहद यूनिक लगेंगे।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *