sitaare zameen par box office collection day 3 aamir khan starrer movie collect huge amount on sunday
स्वास्थ्य

sitaare zameen par box office collection day 3 aamir khan starrer movie collect huge amount on sunday

Spread the love


Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3: बड़े पर्दे पर लंबे समय के बाद वापसी करना आमिर खान के लिए अच्छा साबित होता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, एक्टर की हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। तीन दिनों में यह फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। वहीं, अभिनेता के अभिनय को भी लोगों ने काफी पसंद किया। अपने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत करने वाली यह मूवी अभी तक कुल कितना कलेक्शन कर चुकी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

रविवार को हुई इतनी कमाई

आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर इस फिल्म में उनके साथ कुछ स्पेशल बच्चे भी नजर आए, जिनके अभिनय को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। फुटबॉल कोच और उन स्पेशल बच्चों की बॉन्डिंग दिखाती यह मूवी धीरे-धीरे लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाती हुई नजर आ रही है और इसे माउथ पब्लिसिटी का भी काफी फायदा हो रहा है। यही वजह है कि ओपनिंग डे पर 10.7 करोड़ कमाने वाली इस मूवी ने अब 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

‘चल नहीं पाता फिर भी…’, 59 साल की उम्र में इन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं सलमान खान, बोले- पसलियां टूट गई

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सितारे जमीन पर’ ने जहां शुक्रवार को रिलीज वाले दिन 10.7 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में अच्छा खास उछाल देखने को मिला और शनिवार को मूवी ने 20.2 करोड़ का बिजनेस किया। इसके बाद रविवार की छुट्टी भी फिल्म के लिए अच्छी साबित हुई। तीसरे दिन इस फिल्म ने 29.00 करोड़ का कारोबार किया। ऐसे में अभी तक इसका कुल कलेक्शन 59.90 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन करने वाली आमिर खान की मूवी अब वीकडे में क्या बिजनेस करती है, यह देखना काफी दिलचस्प होगा।

क्या है ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी

बता दें कि आरएस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ स्पेनिश फिल्म ‘चैंपियन’ का रीमेक है। इसमें आमिर ने बॉस्केटबॉल कोच के रूप में नजर आए हैं, जो स्पेशल बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। इस फिल्म का रिव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *