Skin care Tips How to use turmeric on oily skin face clean up
ब्रेकिंग न्यूज़

Skin care Tips How to use turmeric on oily skin face clean up

Spread the love


Skin care for oily skin: गर्मियों के मौसम में पसीना और गंदगी जमा होने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसा होने से पिंपल्स की दिक्कत भी हो सकती है। साथ ही चेहरा काफी डल नजर आता है। स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आपको स्किन केयर करना चाहिए। चेहरे की गंदगी हटाने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं। हल्दी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे कई तरह से त्वचा को फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं हल्दी से कैसे निकालें स्किन पोर्स में जमा पसीना और गंदगी।

चेहरे पर हल्दी लगाने के फायदे

चेहरे पर हल्दी लगाने से स्किन खूबसूरत होती है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसे लगाने से गर्मियों में स्किन की रेडनेस दूर होती है। चेहरे के दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। चेहरे पर इसे लगाने से चमक आती है।

हल्दी के साथ दूध मिलाकर करें क्लींजर तैयार

चेहरे की गंदगी हटाने के लिए हल्दी के साथ दूध का इस्तेमाल करें। इन दोनों चीजों को मिलाकर लगाने से यह क्लींजर की तरह काम करता है। इसे लगाने से स्किन की गहराई से सफाई होती है। क्लींजर बनाने के लिए 2-3 चम्मच दूध लें। उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। कुछ देर मसाज करने के बाद इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें फिर ठंडे पानी से चेहरे के वॉश कर लें।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *