SSC CHSL, दिल्‍ली पुलिस, CAPF भर्ती की डेट्स बदलीं:  आयोग ने कई भर्तियों का नया शेड्यूल जारी किया, 12 नवंबर से होगा CHSL टियर 1
शिक्षा

SSC CHSL, दिल्‍ली पुलिस, CAPF भर्ती की डेट्स बदलीं: आयोग ने कई भर्तियों का नया शेड्यूल जारी किया, 12 नवंबर से होगा CHSL टियर 1

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • SSC CHSL, Delhi Police, CAPF Recruitment Dates Changed Check Complete Schedule Here

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन यानी SSC ने 2025 की कई प्रमुख भर्तियों के शेड्यूल में बदलाव किया है। इसमें CHSL दिल्‍ली पुलिस और CAPF भर्ती शामिल हैं। आयोग ने परीक्षाओं की डेट्स और उनकी ऑनलाइन करेक्‍शन विंडो की डेट्स में भी संशोधन किया है।

CHSL टियर 1 अब 12 नवंबर से

नए शेड्यूल के मुताबिक, SSC CHSL टियर-I परीक्षा अब 12 नवंबर से देशभर के एग्‍जाम सेंटर्स पर CBT मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पहले 8 से 18 सितंबर के बीच होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके अलावा दिल्‍ली पुलिस भर्ती में एप्लिकेशन और करेक्‍शन विंडो अब 31 अक्‍टूबर की बजाय 2 नवंबर को बंद होगी।

दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) पुरुष और हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी 2 नवंबर 2025 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए करेक्‍शन विंडो 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक खुली रहेगी। हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद के कैंडिडेट्स 5 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक अपने फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे, जबकि कॉन्स्टेबल (एक्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला पदों के लिए करेक्‍शन की सुविधा 7 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक होगी।

आयोग ने दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की लास्‍ट डेट भी बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

पहली बार सेल्‍फ स्‍लॉट चुनने की भी सुविधा

इस साल SSC ने CHSL 2025 के लिए ‘सेल्फ स्लॉट’ चुनने की सुविधा भी शुरू की है। कैंडिडेट्स 22 अक्टूबर से SSC पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी पसंद के शहर, एग्‍जाम डेट और शिफ्ट का चयन कर सकते हैं। यह विंडो 28 अक्टूबर तक खुली रहेगी, जिसके बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

SSC ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई कैंडिडेट अपना पसंदीदा स्लॉट पहले से ही भर चुका है, तो उसे पसंद का स्लॉट देने का ही पूरा प्रयास किया जाएगा। हालांकि, यह गारंटी नहीं है कि कैंडिडेट को उनकी पहली पसंद की डेट या शिफ्ट ही मिलेगी। उम्मीदवारों को स्लॉट सिलेक्‍शन सावधानी से करना होगा क्‍योंकि सबमिशन के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

आधिकारिक नोटिस यहां पढ़ सकते हैं

—————–

ये खबरें भी पढ़ें…

BPSC का 2025-26 एग्‍जाम कैलेंडर जारी: 70वीं CCE का इंटरव्‍यू दिसंबर में; 71वीं CCE का रिजल्‍ट मार्च 2026 में

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 2025-26 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स BPSC के सोशल मीडिया हैंडल X पर पूरा कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कैलेंडर में जारी भर्तियों और आने वाली भर्तियों की 2025 में 2026 की डेट्स जारी की गई हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *