भोजपुरी सुपरस्टार व गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने शुक्रवार को वाराणसी स्थित बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया. इस दौरान उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश-प्रदेश सहित अपने संसदीय क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की. सोशल मीडिया हैंडल पर भी उन्होंने तस्वीरें शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी. […]





