कल्पवासियों के लिए 21 विधि-विधान पद्म पुराण में महर्षि दत्तात्रेय द्वारा कल्पवास के 21 विधि-विधानों का उल्लेख किया गया है। इनमें सत्य व्रत, अहिंसा, काम-क्रोध का त्याग, इंद्रिय संयम, ब्रह्मचर्य पालन, सूर्योदय से पूर्व जागरण, नित्य त्रिकाल गंगा स्नान, मौन, जप-तप, सत्संग, हरिकथा श्रवण, एक समय भोजन तथा निरंतर ईश्वर स्मरण जैसे नियम शामिल हैं। […]





