अमृतसर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी आज अपने परिवार के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान उन्होंने पवित्र परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का श्रवण भी किया और वाहेगुरु का शुक्राना अदा किया। गोल्डन टेंपल पहुंचने के बाद सुनील शेट्टी भावुक नजर आए। […]




