tripti dimri posted on her rumored boyfriend’s birthday | तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर की पोस्ट: तस्वीरों के साथ नोट लिखकर शेयर किया; सैम मर्चेंट मॉडल हैं
मनोरंजन

tripti dimri posted on her rumored boyfriend’s birthday | तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर की पोस्ट: तस्वीरों के साथ नोट लिखकर शेयर किया; सैम मर्चेंट मॉडल हैं

Spread the love


5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

तृप्ति डिमरी काफी दिनों से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस का नाम पिछले काफी समय से सैम मर्चेंट के साथ जोड़ा जा रहा है। इसी बीच तृप्ति ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम के बर्थडे पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर फोटोज के साथ एक नोट भी शेयर किया है।

पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया

तृप्ति डिमरी ने गुरुवार को तस्वीरें पोस्ट की, इन तस्वीरों में दोनों साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की फोटोज वेकेशन टाइम की है, जिसको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि तृप्ति, सैम को डेट कर रही हैं। शेयर की हुई फोटो में दोनों चश्मा पहने, सेल्फी के लिए पोज देते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं। एक फोटो में सैम कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ नोट भी लिखा

तृप्ति ने फोटोज का कोलाज शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे सैम मर्चेंट, भगवान से आपको ढेर सारा प्यार और खुशियां देने की कामना करती हूं।’ एक्ट्रेस ने इस नोट के साथ दिल वाली इमोजी भी यूज की।

नया साल दोनों ने साथ में सेलिब्रेट किया

तृप्ति और सैम में से किसी ने भी अब तक रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। अक्सर दोनों को एक जैसी तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया है। अफवाहों के मुताबिक, दोनों ने फिनलैंड में एक साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर दोनों ने एक जैसी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे।

कौन हैं सैम मर्चेंट ?

तृप्ति और सैम कई बार अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में आए हैं। सैम एक मॉडल हैं, उन्होंने साल 2002 में ग्लैडरैग्स मैनहंट कॉन्टेस्ट का खिताब जीता था। एक मॉडल होने के साथ-साथ सैम बिजनेसमैन भी हैं। सैम गोवा स्थित कैसावार्टर्स और एव्योरे गोवा फर्म्स के मालिक हैं।

साल 2017 में की करियर की शुरुआत

वहीं बात करें तृप्ति के वर्क फ्रंट की तो उन्होंने साल 2017 में कॉमेडी फिल्म पोस्टर बॉयज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो आखिरी बार भूल भुलैया 3 में दिखाई दी थीं। यह फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, साल 2023 में एक्ट्रेस फिल्म एनिमल में नजर आई थीं।

फिल्म एनिमल में तृप्ति ने बहुत ही छोटा रोल निभाया था। इसके बावजूद उन्हें इस फिल्म से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एनिमल में एक्ट्रेस और रणबीर के बीच कुछ इंटीमेट सीन्स भी दिखाए गए थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *