Twitter down globally elon musk reason technology news | एक हफ्ते में दूसरी बार ट्विटर हुआ डाउन, करोड़ों यूजर्स परेशान
टेक्नोलॉजी

Twitter down globally elon musk reason technology news | एक हफ्ते में दूसरी बार ट्विटर हुआ डाउन, करोड़ों यूजर्स परेशान

Spread the love


एक्स (पहले ट्विटर) एक बार फिर डाउन हो गया है, करोड़ों यूजर्स इस वजह से परेशान हैं। एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म डाउन हुआ है। अभी तक साफ नहीं है कि किस तकनीकी खराबी की वजह से यह सब हुआ है। इस समय कई यूजर्स अपनी फीड लोड नहीं कर पा रहे हैं, वे दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर एक्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इस बार एकस जो डाउन हुआ है, उसका काफी असर भारत में देखने को मिला है। एक्स की जो वेबसाइट है, वहां पर मौजूद हीट मैप को देख भी पता चलता है कि भारत में काफी देर तक सर्विस प्रभावित रही है। बड़ी बात यह है कि एक्स ने खुद अभी तक इस आउटरेज को स्वीकार नहीं किया है, कोई बयान भी सामने नहीं आया है। वैसे जब मार्च के दूसरे हफ्ते में एक्स डाउन हुआ था, तब जरूर मस्क का एक बयान आया था।

मस्क ने तब दावा कर दिया था कि एक्स पर एक बड़ा साइबर अटैक किया गया, वो अटैक भी किसी विशेष संगठन या देश द्वारा हुआ। मार्च के दूसरे हफ्ते में तब पूरे दिन तक ही एक्स की सर्विस ठप रही थीं और एलन मस्क को भारी नुकसान उठाना पड़ा था।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *