UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन
होम

UP: खामेनेई की हत्या पर फूट-फूटकर रोईं महिलाएं और पुरुष, शिया मुसलमान सड़कों पर उतरे, लखनऊ में विरोध प्रदर्शन

Spread the love


Muslims take to streets in Lucknow to protest against killing of Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei

लखनऊ में प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को सुबह शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। रोते बिलखते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि महिलाएं भी सड़कों पर रोते दिखीं। छोटे इमामबाड़े के पास बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्र हो गए। 

Trending Videos

इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के अध्यक्ष एवं इमाम ईदगाह मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि इस्राइल और यूएस ने मिलकर एक स्वतंत्र देश ईरान पर हमला किया, उन्होंने स्कूलों को भी नहीं छोड़ा। इसकी हम निंदा करते हैं। वहीं शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ़ अब्बास नक़वी ने कहा कि खामेनेई दुनिया के सभी मुसलमानों का ख्याल रखने वाले नेता थे। आज पूरी दुनिया ने देख लिया कि इस्राइल और यूएस ने किस तरह दहशतगर्दी फैलाई है।

लखनऊ में शिया समुदाय के लोग तीन दिन का मनाएंगे शोक

आयतुल्ला ख़ामेनई की शहादत पर घोषित तीन दिवसीय शोक के तहत शिया समुदाय के लोग अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस संबंध में मौलाना कल्बे जवाद ने तमाम उम्मते मुस्लिमा और इंसानियत परस्त लोगों से शोक में शामिल होने की अपील की है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *