UP: अखिलेश यादव बोले- डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर, देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद
होम

UP: अखिलेश यादव बोले- डॉलर के मुकाबले रुपया सबसे ज्यादा कमजोर, देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था बर्बाद

Spread the love


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब तक के इतिहास में डॉलर के मुकाबले रुपये सबसे ज्यादा कमजोर है। ये दिखाता है कि अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे मनगढ़ंत हैं। उन्होंने रविवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महंगाई बढ़ती जा रही है। 

Trending Videos

किसान, नौजवान, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। स्थिति यह है कि भाजपा और माफिया एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने हर जिले में माफिया पैदा किया है। कफ सिरप माफिया जनता की जान के साथ खेल रहे है।

ये भी पढ़ें – यूपी भाजपा के 17वें अध्यक्ष पंकज चौधरी ने संभाला कार्यभार, मिठाई खिलाकर मुख्यालय पर हुआ स्वागत



ये भी पढ़ें – सीएम योगी बोले- यूपी के नए कैप्टन हैं पंकज चौधरी, दो-तिहाई बहुमत से 2027 में बनेगी सरकार

अस्पताल में जाकर लिया रामगोविंद का हालचाल

अखिलेश यादव ने रविवार को मैक्स अस्पताल जाकर पूर्व नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी का दौरा भी किया। उनके साथ विधान परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी और महानगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *