
युवती का सांकेतिक फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव भीकनपुर के रास्ते पर शुक्रवार दोपहर कॉलेज से घर लौट रही बीए की छात्रा पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया। गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किया। वह लहूलुहान हो गई। हमलावर युवक पैदल आया और भाग गया। परिजन ने बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। आरोपी युवक घर से फरार हो गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है।








