UP: उन्नाव बनेगा डिफेंस हब…इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 15000 लोगों को मिलेगी नौकरी, तैयार होंगे हथियार
होम

UP: उन्नाव बनेगा डिफेंस हब…इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिली मंजूरी, 15000 लोगों को मिलेगी नौकरी, तैयार होंगे हथियार

Spread the love


उन्नाव जिला अब रक्षा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण साजो-सामान उपलब्ध कराएगा। शासन ने जिले में एक डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना उन्नाव को रक्षा उपकरणों के निर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

Trending Videos


यह महत्वाकांक्षी परियोजना सदर तहसील के ग्राम पंचायतों सरांय कटियान, मुर्तजा नगर और ओरहर में 230 हेक्टेयर भूमि पर स्थापित की जाएगी। इस कॉरिडोर में ऐसे उद्योग स्थापित किए जाएंगे जो हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, मशीन गन, बुलेट और बुलेट प्रूफ जैकेट जैसे सैन्य व रक्षा उपकरण बनाएंगे। यह क्षेत्र पहले से ही राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) में शामिल है और यहां इंडस्ट्रियल हब को भी मंजूरी मिल चुकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *