18 से अधिक आपराधिक मामलों के आरोपी और 50 हजार रुपये के इनामी शूटर पवन उर्फ कल्लू को एसटीएफ और आगरा पुलिस ने एकता चौकी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में शुक्रवार रात ढेर कर दिया। पवन कुख्यात रणदीप भाटी और अमित कसाना गैंग का सदस्य था। उसके पैर और सीने में गोली लगी। शूटर पवन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इनामी शूटर पवन गाजियाबाद के थाना लोनी के सिरौली का निवासी था।
मुठभेड़ करने वाली एसटीएफ टीम के मुताबिक, शूटर पवन पर आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज में रंगदारी के मामले में 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। उस पर हत्या के 4 और रंगदारी के 2 मुकदमों समेत कुल 18 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2021 में एक हत्या के मामले में इस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी रह चुका है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इसे जेल भेजा था।
Trending Videos
2 of 5
पुलिस मुठभेड़
– फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस को एकता चौकी क्षेत्र में बड़ी वारदात की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि उसका साथी भाग निकला। आरोपी की पहचान पवन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है।
3 of 5
बदमाश की बाइक
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में बना हिमांशु भाऊ गैंग का मोहरा
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जेल में रहने के दौरान पवन हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। 2021 में हत्या के आरोप में दिल्ली से जेल गया था। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने फिर से बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था। वह दिल्ली और पश्चिमी यूपी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
4 of 5
पुलिस से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद
– फोटो : अमर उजाला
पुलिस से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद
मुठभेड़ में 10 साल पहले पुलिस से लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल भी बरामद की गई है। इसे पवन ने वर्ष 2016 में थाना बिसरख (गौतमबुद्ध नगर) क्षेत्र से कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी थी। तब मोनू धीमन एडीजे की सुरक्षा में पीएसओ के रूप में तैनात थे।
5 of 5
शूटर पवन उर्फ कल्लू
– फोटो : अमर उजाला
लॉरेंस गैंग की तरह बना रहा था गैंग
पुलिस को जानकारी मिली है कि पवन लॉरेंस गैंग की तर्ज पर काम कर रहा था। आरोपी इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर बेरोजगार और नए दबंग युवकों की तलाश करता था। उसने आगरा में अपना नेटवर्क बना रखा था। लालच देकर उसने कई कारोबारियों को धमकाया था। पुलिस अब उसके संपर्क में आए अपराधियों की तलाश कर रही है। डीसीपी वेस्ट और साइबर क्राइम प्रभारी आदित्य कुमार को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
Spread the love 01:57 AM, 20-Feb-2025 Kanpur News: अभी पांच दिन शहर में और रहेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी कानपुर। शहर में चल रही वेबसीरीज रात अकेली है के पार्ट टू की शूटिंग अभी पांच दिन और चलेगी। गुरुवार को जाजमऊ और उसके अगले तीन दिन झकरकटी मलिन बस्ती और उसके बाद सीसामऊ के आनंदबाग में शूटिंग […]
Spread the love 6 दिसंबर को मथुरा में हाई अलर्ट है। शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर के आसपास भक्तों का रेला देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ […]
Spread the love दशहरा, दीपावली व छठ त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से किशनगंज-अमृतसर, नई दिल्ली-बिहार के हसनपुर रोड तथा बांद्रा बढ़नी वाया लखनऊ की तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी। Trending Videos […]