{“_id”:”6845d30237783fc237040efd”,”slug”:”up-husband-said-sir-please-save-me-from-my-wife-2025-06-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पति बोला- साहब, मुझे मेरी पत्नी से बचाइए, दूसरे पुरुष से हैं संबंध, फंसाने की देती धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:51 PM IST
Kanpur News: पत्नी की धमकी से परेशान पति ने रावतपुर थाने में पत्नी, दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रावतपुर थाना – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाइए। 16 लाख के जेवर बैंक में गिरवी रख बैंक से पैसे ले लिए। अब घर बेचने का दबाव बना रही है। विनायकपुर अर्जुननगर निवासी युवक ने पत्नी के खिलाफ आरोप लगाकर रावतपुर थाने में पत्नी, दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक ने बताया कि उसने एम ब्लॉक काकादेव निवासी युवती से दस साल पहले शादी की थी। आरोप है कि तब उसने अपने को अविवाहित बताया था। बाद में पता चला कि उनसे पहले भी घनश्याम नाम के व्यक्ति के साथ शादी की थी। 19 दिसंबर 2015 को उसका तलाक हुआ था।
Trending Videos
उसने पैसा हड़पने के उद्देश्य से शादी की थी। धीरे-धीरे मां के करीब 16 लाख के जेवर गिरवी रख बैंक से पैसे ले लिए। जब धोखाधड़ी का अहसास हुआ तो जेवर लौटने के लिए कहा। इस पर उसने अपने भाई के साथ मिलकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। आरोप लगाया कि पत्नी के किसी दूसरे पुरुष से अवैध संबंध हैं। वह फोन पर घंटों बात करती है। मना करने पर धमकी देती है। कहा कि पत्नी एक आईएएस अधिकारी को अपना करीबी बताकर पुलिस पर भी दबाव बना रही है। साजिश ने पत्नी का साथ एक दंपती व कुछ अन्य लोग दे रहे हैं। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Spread the love संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की मांग को लेकर दाखिल अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई अब 12 मार्च को होगी। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में एएसआई ने जांच रिपोर्ट दाखिल की है। Source link
Spread the love {“_id”:”67bab2741cc5bcc04504bb63″,”slug”:”youth-left-girl-student-bleeding-when-protested-against-molestation-2025-02-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘मैं बात करना नहीं चाहती…’ शोहदे ने रची खाैफनाक साजिश, सड़क पर छात्रा को किया लहूलुहान; कांप गई रूह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} छात्रा पर हमला करने का आरोपी। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के एत्मादपुर में बीए की छात्रा को लहूलुहान करने के आरोपी युवक को पुलिस […]