{“_id”:”67d286de8bb39c7d8a031cc2″,”slug”:”mlc-gopalji-posted-against-rajabhaiya-s-wife-said-it-is-necessary-to-bring-bhanvi-s-real-face-in-front-2025-03-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP : राजाभैया की पत्नी के खिलाफ एमएलसी गोपालजी ने किया पोस्ट, बोले, भानवी का असली चेहरा सबके सामने लाना जरूरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:48 PM IST
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने जुबानी हमला बोला। एक्स पर पोस्ट कर एमएलसी ने भानवी पर तंज कसे।
अक्षय प्रताप सिंह, एमएलसी। – फोटो : संवाद।
विस्तार
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह पर एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने जुबानी हमला बोला। एक्स पर पोस्ट कर एमएलसी ने भानवी पर तंज कसे।
Trending Videos
भले ही राजा भैया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन उनके करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एमएलसी ने कहा कि भानवी सिंह का असली चेहरा सामने लाना अब जरूरी हो गया है। यह सिलसिला अब जारी रहेगा। हालांकि राजा भैया की बेटी राघवी सिंह भी पहली बार विवाद में कूद पड़ी और अपनी नानी को मोहरा बनाने के लिए अक्षय प्रताप को निशाने पर लिया था।
वैसे तो राजा भैया के परिवार में कई सालों से विवाद चल रहा है, लेकिन यह लड़ाई पिछले सप्ताह भानवी सिंह की तरफ से दर्ज कराई गई एक एफआईआर के बाद तेज हो गई है। एमएलसी ने आगे कहा कि जिस तरह से भानवी सिंह विष वमन कर राजाभैया की छवि धूमिल करने के लिए एड़ी चोटी का ज़ोर लगाए हैं। इस तरह कोई भी पत्नी अपने पति के लिए नहीं करती। उनके इसी व्यवहार के कारण परिवार से दस वर्षों से दूर हैं।
हम सभी का ये मानना है कि घर की बात घर में ही रहती तो अच्छा होता, लेकिन घर की बात को बाहर लाया कौन? घर की बात को मसालेदार गॉसिप बनाकर लोगों के बीच परोसने वाली भानवी सिंह का असली चेहरा आप लोगों के सामने लाना आवश्यक है, और ये सिलसिला जारी रहेगा।
भइया तो इस विषय पर कुछ कहते नहीं…— कुँवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी (@GopalJiMLC) March 12, 2025
Spread the love {“_id”:”681059f480f4eadbcb0087a7″,”slug”:”love-with-father-s-age-lover-know-happened-to-a-three-month-pregnant-girl-family-were-shocked-to-see-2025-04-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: पिता की उम्र के प्रेमी से इश्क… तीन माह की गर्भवती गुड़िया का हुआ ऐसा हश्र, देखकर कांप गए घरवाले”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} गुड़िया की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। 52 साल के प्रेमी के लिए 20 वर्ष की गुड़िया ने अपना घर छोड़ दिया। तीन दिन […]
Spread the love हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला कली में तीन जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे हुई महिला गौरी की हत्या में पुलिस ने आरोपी पति व उसके दोस्त को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। Source link