UP: सॉरी, फॉरगिव अस… लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी
होम

UP: सॉरी, फॉरगिव अस… लिखकर भाई-बहन ने चेकआउट से पहले दी जान, बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने आए थे काशी

Spread the love


अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Wed, 11 Feb 2026 09:39 AM IST

Varanasi News: वाराणसी जिले में स्थित एक होटल में भाई-बहन ने चेकआउट से पहले खुदकुशी कर ली। दोनों अपनी बड़ी बहन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए काशी आए थे। होटल के कमरे से बड़ी बहन का मृत्यु प्रमाणपत्र और 6. 61 लाख रुपये मिले हैं। 


Varanasi suicide case: Brother and sister commit suicide by consuming poison after writing suicide note

भाई-बहन की फाइल फोटो और होटल के कमरे से मिले दस्तावेज
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बड़ी बहन का अस्थि कलश लेकर काशी आए भाई और बहन ने सिगरा थाना के परेड कोठी के होटल सिटी इन के कमरा नंबर 2005 में विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि दोनों की डेडबॉडी कमरे के फर्श पर पड़ी थी। कमरे में एक कागज पर सॉरी फॉरगिव अस लिखा मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। 

Trending Videos

इसे भी पढ़ें; Ballia News: मामूली विवाद में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत छह घायल; एक की हालत गंभीर

हैदराबाद के रहने वाले थे भाई-बहन

आधार कार्ड, पैन कार्ड से दोनों की पहचान हैदराबाद निवासी गणेश गौड़ गुनालापल्ली (46) और लक्ष्मी गुनालापल्ली (38) के रूप में हुई। पुलिस परिजनों से संपर्क में जुटी है। होटल मैनेजर आसिफ ने बताया कि दोनों ने आठ फरवरी को काशी दर्शन पूजन की बात कहकर होटल का कमरा बुक किया था। 10 फरवरी को चेक आउट था। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *