बदायूं जिले में पत्नी को प्रेमी के साथ थाने में देख पति बोला, भगवान की कृपा रही जो मैं जिंदा हूं। अगर हनीमून पर चला गया होता तो मेरा हश्र भी राजा रघुवंशी जैसा हो सकता था। यह कहकर उसकी आंखों में आंसू भर आए। उसने पत्नी से कहा कि प्रेमी संग चली गई तो क्या, मेरी हत्या तो नहीं कराई। खुश रहो, यह कहने के बाद पति थाने से चला गया। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।








