{“_id”:”67ea3b521aa27b4b24020c90″,”slug”:”eid-celebration-in-many-districts-in-uttar-pradesh-2025-03-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: हर तरफ छाया ईद का उल्लास… दुआ में उठे हाथ, गले मिल बोले-ईद मुबारक, तस्वीरें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
– फोटो : amar ujala
विस्तार
ईद का त्योहार पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तय समय पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़ी और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे और ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
Trending Videos
लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा और ऐशबाग ईदगाह पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर नमाज पढ़ी। इस मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए यूपी सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता मौजूद रहे।
अमेठी जिले में सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। अल्लाह की बारगाह में लोगों ने सजदा किया। मुल्क में अमन चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे।
गौरीगंज सैंठा मार्ग व चौक बाजार स्थित मस्जिद के साथ शहर व ग्रामीण क्षेत्र स्थित सभी मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए सुबह से नमाजियों का आना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई।
Spread the love राजधानी लखनऊ में उद्योग बंधु की बैठक से पहले ही औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई व कूड़े का निस्तारण कराने में अक्षम साबित होने पर यूपीसीडा को नोटिस जारी किया गया है। Source link
Spread the love ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से वक्फ संशोधन कानून को लेकर किए गए भारत बंद के आह्वान का ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने विरोध तो ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस ने समर्थन किया है। मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने भारत बंद […]
Spread the love नए साल से पहले पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है। जंगल, झील, वाघों की मौजूदगी और शांत वातावरण से अभिभूत पर्यटकों ने चूका बीच की सभी हटें जनवरी के पहले सप्ताह तक फुल बुक कर दी हैं। नए साल के जश्न को लेकर पीटीआर […]