UP: 40 साल मामी और 25 साल के भांजे का अफेयर, पति का कत्ल… घर के पीछे गाड़ दी लाश; गलाने के लिए नमक भी डाला
होम

UP: 40 साल मामी और 25 साल के भांजे का अफेयर, पति का कत्ल… घर के पीछे गाड़ दी लाश; गलाने के लिए नमक भी डाला

Spread the love



कानपुर में भांजे के प्यार में एक महिला ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मामला सचेंडी का है। दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने भांजे संग मिलकर पति शिवबीर (45) की हत्या कर दी और शव घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। कुछ समय बाद कुत्तों ने अस्थियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।

loader

पुलिस ने शनिवार को सास सावित्री देवी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया।  एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में बेटे शिवबीर के लापता होने की शिकायत छह मई 2025 को दर्ज कराई थी। सावित्री देवी ने बताया था कि 30 अक्तूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थीं।

 




Trending Videos

Kanpur Murder Case Woman Kills Husband for Love Affair with Nephew, Buries Body Details in Hindi

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पांच सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिवबीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए। काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की तो हर बार अलग-अलग बात बताई।

 


Kanpur Murder Case Woman Kills Husband for Love Affair with Nephew, Buries Body Details in Hindi

घर से डेढ़ सौ कदम दूर इस जगह खेत में गड्ढा बनाकर शव को दफना दिया था
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सावित्री देवी ने बहू लक्ष्मी और नाती अमित के प्रेम संबंध की बात बताते हुए शिकायत की थी। जब अमित और लक्ष्मी के संबंधों को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने इस बात को स्वीकार किया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अमित ने घटना कबूल कर ली।


Kanpur Murder Case Woman Kills Husband for Love Affair with Nephew, Buries Body Details in Hindi

घर से डेढ़ सौ कदम दूर खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया था
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


शव गलाने के लिए डाला था नमक

अमित के मुताबिक सावित्री के बांदा जाने के बाद 02 नवंबर को लक्ष्मी ने शिवबीर को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दी थी। शिवबीर के सो जाने पर उसने सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया था। शव को गलाने के लिए नमक भी डाला था। कुछ समय बाद कुत्तों ने हड्डियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरी में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था। 

 


Kanpur Murder Case Woman Kills Husband for Love Affair with Nephew, Buries Body Details in Hindi

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला और उसका प्रेमी भांजा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सचेंडी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक लक्ष्मी की उम्र करीब 40 साल और अमित की 25 वर्ष है। हत्या के दौरान शोर होने पर उसकी 13 साल की बेटी और आठ साल का बेटा जाग गए थे। लक्ष्मी ने दोनों को किसी तरह समझाकर शांत करा दिया। 18 वर्षीय बड़ा बेटा घर में नहीं था। अमित हाथ से दिव्यांग है।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *