UP: 80 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला को कराया गया बंद, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, लोगों में गुस्सा
होम

UP: 80 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला को कराया गया बंद, हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की कार्रवाई, लोगों में गुस्सा

Spread the love


संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर

Updated Mon, 22 Sep 2025 11:27 PM IST

उत्तर प्रदेश के टूंडला में 80 साल पुराने रामलीला आयोजन को बंद करा दिया गया। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। उन्होंने विरोध भी जताया। हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।


80-year-old famous Ramlila in Tundla was shut down

टूंडला में रामलीला कराई बंद।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद प्रशासन ने टूंडला के श्रीनगर में आयोजित हो रही 80 साल पुरानी प्रसिद्ध रामलीला को सोमवार रात बंद करवा दिया है। इस फैसले से शहर के लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी गुस्सा पनप गया। लोगों ने विरोध में प्रदर्शन भी किया है।

loader

रामलीला महोत्सव समिति के संयोजक जयजीव पाराशर और अध्यक्ष कृष्ण हरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति प्रदीप राणा ने रामलीला को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि यह रामलीला परिषदीय विद्यालय के परिसर में होती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 

इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रामलीला को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। रामलीला आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को भगवान राम की बारात विधिवत निकाली जाएगी और वे आगे प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़ें-UP: दोस्त के घर मिली किसान की लाश…बक्से के अंदर कपड़ों से छिपाया था, तलाश में जुटे थे परिजन; ऐसे मिला सुराग







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *