up board result 2025 up board 10th 12th exam result out soon marksheet changes this year check full details
ब्रेकिंग न्यूज़

up board result 2025 up board 10th 12th exam result out soon marksheet changes this year check full details

Spread the love


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) आने वाले दिनों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करने वाला है। रिजल्ट की घोषणा अगले हफ्ते में होने की संभावना है। यूपी बोर्ड की तरफ से पहले रिजल्ट जारी किए जाने की तारीख जारी की जाएगी जिसके बाद उस तारीख को नतीजे जारी होंगे। UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर बोर्ड का नोटिफिकेशन जारी होगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस साल यह परीक्षा दी है वह इस वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

इस साल मार्कशीट में होंगे कई बदलाव

  1. बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड की ओर से स्टूडेंट्स को मिलने वाली मार्कशीट में कई बदलाव होंगे। इस साल मिलने वाली मार्कशीट काफी सुरक्षित होगी। इस बार मिलने वाली मार्कशीट और सर्टिफिकेट A4 साइज के होंगे।

2. पिछले साल तक इसका साइज छोटा होता था। इस साल से मार्कशीट में मोनोग्राम लगाया जाएगा जो धूप में ले जाने पर लाल रंग का दिखेगा और छांव में आने के बाद इसका रंग बदल जाएगा। मार्कशीट के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी।

3. इसके अलावा मार्कशीट इस तरह की होगी जो आसानी से नहीं फटेगी। इसके अलावा पानी में यह मार्कशीट गलेगी नहीं। इसकी एक और खास बात यह होगी कि चाहे जिस भी प्रिंटर से इसकी फोटोकॉपी की जाए फोटो प्रति पर फोटोकॉपी लिखा आ जाएगा।

रिजल्ट को लेकर सभी औपचारिकताएं हो गई हैं पूरी

बता दें कि यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। बोर्ड ने सभी नोटिस जारी कर परिणाम होस्ट/प्रकाशित करने के इच्छुक समाचार पोर्टल्स या संस्थानों को पंजीकरण सहित सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए 15 अप्रैल तक का समय दिया गया था। माना जा रहा है कि बोर्ड ने मंगलवार को वेबसाइट पर मार्क्स अपलोड करने की प्रक्रिया को पूरा किया है क्योंकि मंगलवार को वेबसाइट काफी स्लो चल रही थी।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *