{“_id”:”67a9a8d34328c42ba10dc205″,”slug”:”accused-injured-two-people-by-attacking-them-with-knife-and-pistol-butt-in-restaurant-in-barabanki-2025-02-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: रेस्टोरेंट में मारपीट, चाकू व पिस्तौल की बट से किए वार; दो लोग घायल… नौ के खिलाफ केस दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Crime News Demo – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में रविवार शाम मामूली बात को लेकर पहले कचहरी के पास दो पक्ष में कहासुनी हुई फिर हाईवे किनारे स्थित रेस्टोरेंट पर बवाल हुआ। आरोप है एक युवक के पेट में चाकू लगा है जबकि दूसरा पिस्तौल की बट से किए गए वार में घायल हो गया। पुलिस तीन नामजद व समेत छह अज्ञात समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
Trending Videos
हरख ब्लॉक के जरमापुर गांव निवासी आर्यन सिंह ने रविवार देर शाम शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दिन में तीन बजे कचहरी के सामने नाश्ता करने गए थे। इस दौरान होटल के पास ही एक व्यक्ति से टकरा गए। उसके साथ छह-सात लोग भी थे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। उसने वहां से हटने का प्रयास किया तो उन लोगों ने पीछा शुरू कर दिया।
आर्यन सिंह का आरोप है कि शाम को वह अपने साथियों के साथ लखनऊ मार्ग पर करौली कस्बे में स्थित एक रेस्टोरेंट पर भोजन करने गया तो वहां पर पहुंचे आर्यन वर्मा, सचिन यादव, अरशद व तीन चार अन्य व्यक्ति ने पिटाई शुरू कर दी। आर्यन वर्मा ने सिर पर पिस्टल लगाकर धमकाया। इस दौरान सचिन यादव ने आर्यन सिंह के साथी अंकित दुबे पर चाकू से बाहर कर दिया जो पेट में बाई तरफ लगा। जबकि पिस्तौल की बट के प्रहार से आर्यन सिंह का सिर फूट गया।
शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगों को चोट लगी है। चाकू मारने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। आर्यन वर्मा, सचिन यादव और अरशद को नामजद करते नौ के खिलाफ हुए केस दर्ज की की जांच की जा रही है। सीसीटीवी रिकार्डिंग खंगाली जा रही है।
Spread the love Power cuts in Lucknow: लखनऊ में बिजली कटौती को लेकर लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उनकी बिजली कर्मियों और पुलिस से झड़प हुई। Source link
Spread the love कन्नौज जिले में टाइल्स लगाने वाले ठेकेदार जसवंत और उसके भतीजे ने सुनीता के हाथ-पैर बांधकर सिर में हथौड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी कोमल को भी मारना चाहते थे, मगर वह बहादुरी दिखाते हुए शीशा तोड़कर पड़ोस की छत पर कूद गई, जिससे उसकी जान बच गई। दोनों पिछले तीन माह […]
Spread the love इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने श्रावस्ती के बगैर मान्यताप्राप्त मदरसा अहले सुन्नत इमाम अहमद रज़ा की 24 घंटे में सील खोलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने मदरसे को बंद करने के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के 1 मई 2025 के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि […]