UP News: शराबी पत्नी ने नशे में डंडे से पीट-पीटकर पति को मार डाला, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी ने की थी दूसरी शादी
होम

UP News: शराबी पत्नी ने नशे में डंडे से पीट-पीटकर पति को मार डाला, सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी ने की थी दूसरी शादी

Spread the love


यूपी के अंबेडकरनगर में शराब के नशे में हुई कहासुनी के बाद बुधवार को पत्नी ने पति को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर की है।

मृतक के बड़े बेटे अतुल के मुताबिक, उसके पिता हौसला प्रसाद (70) रेलवे में नौकरी करते थे। चार संतानों में अतुल बड़े हैं। इसके बाद वरुण व तरुण हैं। बहन अनीता की कई वर्ष पहले अयोध्या में शादी हो चुकी है। वह अपने ससुराल में रहती है। मां दुलारी देवी की करीब नौ साल पहले मौत हो चुकी है।

एक दशक पूर्व उनके पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने संगीता से दूसरी शादी कर ली। उसे लेकर मोहसिनपुर मंसूरपुर में किराये के मकान में रहने लगे। दोनों शराब के लती थे। इस कारण आए दिन दोनों के बीच मारपीट होती थी। होली के दिन उनके पिता हौसला प्रसाद नशे में संगीता से शराब पीने के लिए रुपये मांग कर रहे थे। संगीता ने भी शराब पी रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संगीता ने पास पड़े डंडे को उठाकर उनके पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिला डंडे से प्रहार करती नजर आ रही है। थाना प्रभारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बेटे की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। महिला को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *