use camphor to repel mosquitoes- मच्छरों को घर से भगाने के तरीके
ब्रेकिंग न्यूज़

use camphor to repel mosquitoes- मच्छरों को घर से भगाने के तरीके

Spread the love


गर्मी के मौसम में मच्छरों का आतंक काफी बढ़ जाता है। इस मौसम में शाम होते ही घरों में मच्छरों की तादाद काफी बढ़ जाती है, जिससे डेंगू-मलेरिया का भी खतरा काफी बढ़ जाता है।

कई लोग मच्छरों को भगाने के लिए बाजार से तरह-तरह के स्प्रे और केमिकल को खरीद कर लाते हैं। हालांकि, इसका असर मच्छरों के साथ-साथ इंसानों पर भी होता है। ऐसे में आप नेचुरल तरीके से घर आए मच्छरों को आसानी से भगा सकते हैं। इसके लिए आप कपूर का उपयोग कर सकते हैं। इससे मच्छर आसानी से घर में प्रवेश भी नहीं करेंगे।

कपूर और पानी का स्प्रे

मच्छरों को आप कपूर और पानी के स्प्रे की मदद से आसानी से भगा सकते हैं। इसको भगाने के लिए आप दो कपूर को पानी में मिला लें। अब आप इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भरें और घर के कोनों, बिस्तर के पास, खिड़की-दरवाजों के आसपास सही से छिड़काव करें। कपूर और पानी का स्प्रे मच्छरों को भगाने में काफी मददगार साबित होगा। इसमें घर में भी अच्छी खुशबू बनी रहेगी।

शाम के समय घर में जलाएं कपूर

आप शाम के समय घर में कपूर को जला भी सकते हैं। सबसे पहले कपूर को एक कटोरी में लें और उसको जला दें। इस दौरान कमरे का दरवाजा और खिड़कियों को कुछ समय के लिए बंद ही रखें। कपूर की गंध और धुआं से मच्छर आसानी से भाग जाएंगे। आप इस उपाय को सोने से पहले कर सकते हैं।

घर में जलाएं कपूर और नीम के तेल का दीया

आप अपने घर में कपूर और नीम के तेल का दिया भी जला सकते हैं। इसको जलाने के लिए दीये में नीम का तेल डालें और इसमें एक कपूर को भी डाल लें। अब आप इसमें रुई की बत्ती को लगाएं और जला दें। आप इस दीये को खिड़की के पास भी रख सकते हैं। दरअसल, मच्छर नीम और कपूर की खुशबू से कमरे में प्रवेश नहीं करते हैं। आगे पढ़िएः आप भी बात-बात पर करते हैं गुस्सा? सद्गुरु से जानें Anger पर काबू पाने के उपाय





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *