Weather: यूपी में आज से मौसम लेगा यू-टर्न, दो दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना; अलर्ट जारी
होम

Weather: यूपी में आज से मौसम लेगा यू-टर्न, दो दिन कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना; अलर्ट जारी

Spread the love


मौसम में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है। पिछले दिनों अप्रैल जैसी गर्मी महसूस कर रहे लोगों को तापमान में गिरावट के बाद शनिवार को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट रविवार को भी जारी रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र में रविवार और सोमवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

शुक्रवार को बांदा में तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच गया था जो शनिवार को घटकर 38.4 डिग्री पर आ गया। प्रदेश में रविवार को तापमान में और कमी आने के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में थोड़ी गिरावट आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। 

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 40 डिग्री पार कर गए तापमान में गिरावट का दौर शनिवार से शुरू हुआ है जो मंगलवार तक जारी रहने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश में कई जगह एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश में बांदा में सबसे अधिक तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर उरई में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री रहा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *