What to drink before bed for Better Sleep
शिक्षा

What to drink before bed for Better Sleep

Spread the love


दिनभर की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के बीच रात के समय कई बार नींद नहीं आती है। ऐसे में कई लोग समय से बिस्तर पर तो चले जाते हैं, लेकिन पूरी रात करवटें बदलते रहते हैं। ऐसे में अगला दिन भी काफी परेशानी भरा गुजरता है और आसल के कारण थकावट भी लगने लगती है। हालांकि, आप कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को पीकर आप रात के समय गहरी नींद में सुकून से सो सकते हैं। इस आर्टिकल में पांच बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसको आप सोने से पहले ले सकते हैं।

गर्म दूध

आप सोने से पहले गर्म दूध को पी सकते हैं। नींद लाने के लिए यह दादी-नानी का आजमाया नुस्खा है। दरअसल, सोने से पहले गर्म दूध पीने से इसमें मौजूद ट्रिप्टोफैन और मेलाटोनिन जैसे तत्व नींद को बेहतर बनाते हैं।

अश्वगंधा दूध

अश्वगंधा दूध नींद की क्वालिटी को काफी बेहतर बनाता है। इसको पीने से तनाव और चिंता कम हो जाती है और दिमाग शांत होता है। यह कॉर्टिसोल हार्मोन को भी नियंत्रित करता है, जिसके कारण शरीर और मन को शांति मिलती है। आप सोने से पहले करीब 30 मिनट पहले इसका सेवन कर सकते हैं। इससे नींद अच्छी आती है।

केले की स्मूदी

रात के समय आप केले की स्मूदी भी ले सकते हैं। दरअसल, केले में मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करते हैं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध भी आप सोने से पहले पी सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की थकान को कम करते हैं। रात के समय हल्दी वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसको पीने से सुकूनभरी नींद आती है। आगे पढ़िएः गर्मी में कोल्ड ड्रिंक्स नहीं… इन 5 देसी ड्रिंक्स का करें सेवन, शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *