ऑटो-ट्रांसपोर्ट

अमेजन ने 250 कर्मचारियों को निकाला: 28 अक्टूबर की सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज से बताया, जनवरी में 16 हजार लोगों को हटाया था

Spread the love




टेक और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने अपने डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट से करीब 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इस छंटनी की पुष्टि कर दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी ने हाल ही में नए किंडल ई-रीडर्स, टैबलेट्स और 5 नए एलेक्सा-पावर्ड स्मार्ट डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। निकाले गए कर्मचारियों में सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट टीम के लोगों पर पड़ा है। हालांकि ये छंटनी कहां की गई है ये अभी पता नहीं चला है। बुधवार सुबह आया HR का मेल, एक्सेस बंद करने की जानकारी मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, कर्मचारियों को 28 अक्टूबर की सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए छंटनी की जानकारी दी गई। यह मेल डिवाइसेज और सर्विसेज यूनिट की HR वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन की तरफ से भेजा गया था। मेल में लिखा गया कि कंपनी ने अपने स्ट्रक्चर का रिव्यू किया है, जिसके बाद रोल खत्म करने का यह फैसला लेना पड़ा। कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि हमने कुछ पोस्ट को खत्म करने का कठिन फैसला लिया है। यह कदम कंपनी के काम को ज्यादा कुशल बनाने और प्रोडक्ट रोडमैप के साथ तालमेल बिठाने के लिए उठाया गया है। इस साल जनवरी में 16,000 कर्मचारियों को निकाला था अमेजन में पिछले एक साल के दौरान बड़े पैमाने पर छंटनी देखने को मिली है। इससे पहले इस साल जनवरी में कंपनी ने 16,000 कर्मचारियों की छुट्टी की थी, जबकि पिछले साल अक्टूबर में भी 14,000 लोगों को नौकरी से निकाला गया था। नए 5 एलेक्सा डिवाइसेज की लॉन्चिंग के दिन ही लिया फैसला खास बात यह है कि डिवाइसेज डिवीजन में छंटनी का यह फैसला ठीक उसी दिन आया, जिस दिन अमेजन ने अपने 5 नए एलेक्सा-पावर्ड स्मार्ट डिवाइसेज मार्केट में उतारे। कंपनी एप्पल और ओपन-AI जैसे कंपीटिटर्स से मिल रही कड़ी चुनौती के बीच अपने वॉयस असिस्टेंट को नए अवतार में पेश कर रही है। लॉन्च हुए नए प्रोडक्ट्स की रेंज: इंजीनियर्स को मैसेज- AI अपनाएं वरना पीछे छूट जाएंगे छंटनी की खबर से ठीक एक दिन पहले अमेजन ने अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए जारी किया गया एक इंटरनल मैसेज भेजा। ‘AI के युग में डेवलपर की भूमिका’ शीर्षक वाले इस मैसेज में कंपनी के इंजीनियरिंग लीडर्स ने स्पष्ट किया कि अब यह मायने नहीं रखता कि आप कौन सा टूल इस्तेमाल कर रहे हैं, बल्कि परिणाम सबसे ज्यादा जरूरी है। मैसेज में लिखा गया, “हम सभी को इस बदलाव को अपनाना होगा और सीखने के लिए समय देना होगा, वरना हम पीछे छूट जाने के जोखिम में रहेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग पर AI का असर अभी बस शुरू ही हुआ है। आगे चलकर बेस्ट प्रैक्टिस जो भी हों, एक बात तय है कि AI सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के केंद्र में रहेगा। माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारियों को पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर इससे पहले कल माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया था। कंपनी ने इसके बदले ग्रेड के मुताबिक एक साल तक की सैलरी एकमुश्त देने की बात कही। कंपनी AI और सिस्टम बनाने में हुए खर्च की भरपाई के लिए कर्मचारियों की संख्या कम करने जा रही है। कंपनी में कुल 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें 23 हजार भारत में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *