![]()
अलास्का एयर ग्रुप ने घटते मुनाफे और बढ़ते खर्चों के बीच नॉन-कॉन्ट्रैक्ट स्तर के लगभग 200 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बेन मिनिकुची ने कहा कि अगर यही परिस्थितियां बनी रहीं, तो एयरलाइन को इस साल 700 मिलियन डॉलर तक का नुकसान हो सकता है। CEO बेन मिनिकुची ने कर्मचारियों को भेजे एक मेमो में बताया कि मौजूदा वित्तीय संकट यदि जारी रहता है, तो महामारी के दौर को छोड़कर वर्ष 2003 के बाद यह कंपनी का पहला एडजस्टेड प्री-टैक्स घाटा होगा। एविऐशन सेक्टर में फ्यूल की बढ़ती कीमतें और दुनियाभर में तनाव के बीच चुनौतियां कंपनी के फाइनेंशियल बैलेंस को सीधे प्रभावित कर रही है। वर्कफोर्स के 1% से भी कम पर असर कंपनी के स्पोक्सपर्सन के अनुसार, इस छंटनी से कुल 32,500 वर्कफोर्स के 1% से भी कम कर्मचारी प्रभावित होंगे। हटाए जाने वाले पदों में वॉशिंगटन राज्य से 125 और हवाई से 48 पद शामिल हैं। एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी फ्रंटलाइन या नॉन-मैनेजमेंट कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। 13 नवंबर आखिरी वर्किंग डे, दिसंबर तक मिलेगा वेतन प्रभावित कर्मचारियों के लिए 13 नवंबर आखिरी वर्किंग डे रहेगा। हालांकि, कंपनी उन्हें 31 दिसंबर तक नियमित वेतन देती रहेगी। इसके अलावा प्रभावित स्टाफ को सेवरेंस पे और अन्य वित्तीय व करियर सपोर्ट भी दिए जाएंगे। एक्सपेंशन प्लान के बीच बढ़ा वित्तीय दबाव अलास्का एयर ग्रुप इस समय प्रीमियम और इंटरनेशनल ट्रैवल सेगमेंट में विस्तार कर रहा है। हालांकि, मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद क्रूड और एविएशन फ्यूल की लागत में भारी उछाल के कारण कंपनी की कमाई पर दबाव साफ दिख रहा है। एयरलाइन इंडस्ट्री में अब टिकटों के दाम बढ़ाने और फ्लाइट शेड्यूल घटाने के बाद नौकरियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। सीईओ मिनिकुची ने कहा कि हमें फिर से उसी फाइनेंशियल डिसिप्लिन की ओर लौटना होगा जो लंबे समय से हमारी ताकत रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ सालों में कंपनी के ओवरहेड खर्चे रेवेन्यू की तुलना में बहुत तेजी से बढ़े हैं। क्या होता है सेवरेंस पे? जब कोई कंपनी अपनी ओर से कर्मचारी को नौकरी से हटाती है (छंटनी करती है), तो उसके सर्विस पीरियड, कॉन्ट्रैक्ट और कंपनी पॉलिसी के आधार पर एकमुश्त या निश्चित समय तक दी जाने वाली वित्तीय सहायता को सेवरेंस पे कहते हैं। क्या होता है एडजस्टेड प्री-टैक्स लॉस? टैक्स और एकमुश्त खर्चों की कैलकुलेशन से पहले का वह घाटा, जो कंपनी के मुख्य ऑपरेशनल प्रदर्शन को दर्शाता है। ये खबर भी पढ़ें… बुर्ज खलीफा और यूनिवर्सल स्टूडियोज की टिकट UPI से मिलेगी: अब UAE और सिंगापुर समेत 10 देशों में पेमेंट शुरू; उज्बेकिस्तान बनेगा 11वां देश विदेश घूमने जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी है। अब दुबई के बुर्ज खलीफा और सिंगापुर के यूनिवर्सल स्टूडियोज जैसी मशहूर जगहों के टिकट बुक करने के लिए इंटरनेशनल क्रेडिट/डेबिट कार्ड या इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे के झंझट खत्म हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Source link






