{“_id”:”6ad99160ac3836929c0007e1″,”slug”:”agra-consumer-commission-fines-tata-capital-15-000-over-loan-recovery-pressure-2026-10-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: पूरा कर्ज चुकाया, फिर भी दो लाख की वसूली का दबाव; टाटा कैपिटल पर 15 हजार जुर्माना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
court new – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने टाटा कैपिटल (पूर्व में टाटा मोटर्स फाइनेंस) पर बड़ी कार्रवाई की है। ऋण चुकाने के बावजूद दो लाख रुपये बकाया बताकर ग्राहक पर वसूली का दबाव बनाने को आयोग ने कंपनी की सेवा में कमी माना है। आयोग ने वादी पर 78,420 रुपये की बकाया राशि तय करते हुए कंपनी को राशि पाने के 45 दिन के अंदर एनओसी देने और 15 हजार रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया है।
थाना एत्माद्दौला की ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी शाकिर अली ने 2017 में टाटा मोटर्स फाइनेंस से 3.82 लाख रुपये का वाहन ऋण लिया था। लगातार किस्तें चुकाने के बावजूद कंपनी ने चार किस्तें कम दिखाते हुए करीब दो लाख रुपये बकाया बताकर दबाव बनाया और वाहन भी खींच ले गई थी। बाद में 60 हजार रुपये लेने के बाद ही छोड़ा। सुनवाई के दौरान कंपनी ऋण समझौते का कोई ठोस साक्ष्य या शपथपत्र पेश नहीं कर सकी, जबकि वादी ने रसीदें और खाते का विवरण प्रस्तुत किया। इस पर आयोग ने आदेश पारित किया।
Spread the love यूपी के बांदा में मौसम लगातार अपने तेवर दिखा रहा है। मंगलवार की सुबह से ही लू ने कहर बरपाया। भीषण गर्मी और लू के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। दोपहर में पारा 48.2 डिग्री तक जा पहुंच। लोग घरों में ही रहे। वहीं, मौसम विभाग की ओर से जिले में रेड […]
Spread the love 10:28 PM, 21-Aug-2026 Balrampur News: पुलिस की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन पुलिस की कार्रवाई से नाराज अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन और पढ़ें 10:28 PM, 21-Aug-2026 Balrampur News: धान के खेत के पास तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत धान के खेत के पास तेंदुआ दिखा, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत […]