आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर नहीं बनी:  वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, तब तक जिंदा रहना चाहता हूं
टिपण्णी

आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर नहीं बनी: वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, तब तक जिंदा रहना चाहता हूं

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Sonam Wangchuk Hunger Strike | Delhi Jantar Mantar Parliament March Update

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। - Dainik Bhaskar

सोनम वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का शुक्रवार को 20वां दिन है। इस बीच एक्टर आमिर खान ने कहा- मुझे सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म जब बन रही थी तब मैं उन्हें जानता तक नहीं था।

आमिर ने यह बात लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक महिला के सवाल का जवाब देते हुए कही।

इधर सोनम वांगचुक ने कहा- वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहते हैं। इस दिन कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च है। उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखेंगे।

डॉक्टरों ने कहा कि वांगचुक के ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को उनकी रोजाना मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए थे।

वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन 8.9kg तक गिर गया है।

खेड़ा-केजरीवाल की वांगचुक से मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा शुक्रवार को सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा शुक्रवार को सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को सोनम से मिलीं। उन्होंने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को सोनम से मिलीं। उन्होंने भी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि देश को वांगचुक जैसा शिक्षा मंत्री चाहिए।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि देश को वांगचुक जैसा शिक्षा मंत्री चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को वांगचुक से मुलाकात की।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुरुवार को वांगचुक से मुलाकात की।

CJP का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

पक्ष-विपक्ष की अपील, वांगचुक भूख हड़ताल खत्म करें

  • कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- हम सभी सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंतित हैं। सत्ता में बैठी सरकार बहुत असंवेदनशील है और लोकतांत्रिक विरोध की भाषा नहीं समझती।
  • सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा- मैं खुद एक मां हूं, अखिलेश जी पिता हैं। हम बच्चों का दर्द बखूबी समझते हैं। मैं आप छात्रों का दर्द समझ सकती हूं। हम समझते हैं कि बच्चों की क्या उम्मीदें हैं, उनके क्या ख्वाब हैं।
  • आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए। लेकिन पीएम मोदी ऐसा करेंगे नहीं, क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं सोनम वांगचुक शिक्षा में कोई क्रांति न ला दें।
  • जेडीयू नेता भगवान सिंह ने कहा – जेडीयू के नेता और बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि मामला हल हो या ना हो, जब वह अनशन पर हैं तो सरकार को उनकी बात सुन लेनी चाहिए। सरकार के किसी प्रतिनिधिमंडल को जाकर उनसे मिलना चाहिए।
  • LJP प्रवक्ता विनीत सिंह ने कहा कि मेरा अपना मानना है कि उनकी जो भी मांगें हैं, उस पर सरकार विचार जरूर कर रही होगी। समय आने पर उस पर बात होगी, लेकिन मैं सोनम वांगचुक से निवेदन करना चाहूंगा कि वह अनशन को त्याग दें।

लद्दाख को राज्य बनाने की मांग, वांगचुक 170 दिन जेल में रहे

वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

वांगचुक पर आमिर बोले- 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी

सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। लेकिन साथ ही आमिर ने कहा है कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म बनाते हुए वो उन्हें जानते तक नहीं थे। पूरी खबर पढ़ें…

इरोम ने 16 साल तक अनशन किया, जानें ऐसी ही 5 हड़तालें

देश में पहले भी कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लंबी भूख हड़ताल कर चुके हैं। महात्मा गांधी से लेकर जी.डी. अग्रवाल तक कई लोगों ने अनशन का सहारा लिया। सबसे लंबी भूख हड़ताल का रिकॉर्ड इरोम शर्मिला के नाम है।

इरोम शर्मिला ने मणिपुर से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) हटाने की मांग को लेकर करीब 16 साल (2000-2016) तक भूख हड़ताल की थी। इस दौरान उन्हें जीवित रखने के लिए नाक के जरिए तरल आहार (फोर्स-फीडिंग) दिया जाता था।

3 हफ्ते से ज्यादा भूखा रहने पर दूसरे बॉडी पार्ट्स पर असर

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

वांगचुक पर आमिर बोले- उनके लिए चिंतित हूं:उम्मीद है अनशन खत्म करेंगे; 3 इडियट्स उन पर नहीं बनी, फिल्म के दौरान उन्हें जानता नहीं था

करीब तीन हफ्तों से जारी सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *