- Hindi News
- Business
- Indigo Airlines Technical Glitch | Ticket Booking & Digital Services Down
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को एयरलाइन की वेबसाइट पर फ्लाइट खोजने या नई बुकिंग करने की कोशिश कर रहे यात्रियों को शेड्यूल और किराया नहीं दिख रहा।
एयरलाइन ने कहा- सिस्टम में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है। इससे कुछ कस्टमर्स को हमारी ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने में दिक्कत हो सकती है। हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।
इंडिगो कस्टमर्स की 3 दिक्कतें…
- नई बुकिंग: शेड्यूल या किराया नहीं दिखने से टिकट बुकिंग नहीं हो रही।
- वेब चेक-इन: जिन लोगों की आज या कल की फ्लाइट्स हैं, उन्हें वेब चेक-इन करने और बोर्डिंग पास डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही।
- एयरपोर्ट्स पर भीड़: डिजिटल सर्विसेज ठप होने से एयरपोर्ट काउंटरों पर मैनुअल चेकिंग और बुकिंग की वजह से भीड़।
यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इंडिगो वेबसाइट डाउन होने की इमेज शेयर कीं


कुछ समय बाद बुकिंग, चेक-इन की सलाह
इंडिगो ने यात्रियों से कुछ समय बाद डिजिटल चैनल दोबारा इस्तेमाल करने को कहा। इंडिगो ने कहा कि जिन ग्राहकों को तुरंत यात्रा संबंधी मदद चाहिए, वे कस्टमर्स सपोर्ट हेल्पलाइन से संपर्क करें। जिन कस्टमर्स की यात्रा बाद में है, वे कुछ समय बाद कोशिश करें।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो
इंडिगो भारत की सबसे बड़ी बजट एयरलाइन है, जिसके पास घरेलू एविएशन मार्केट का 60% से अधिक हिस्सा है। रोजाना हजार से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करने वाली इस कंपनी के रिजर्वेशन सिस्टम में खराबी आने से देश भर के हजारों यात्रियों का ट्रैवल प्लान प्रभावित हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
रुपए को गिरने से बचाने की जरूरत नहीं: PM सलाहकार बोले- मार्केट को तय करने दें करेंसी का स्तर, महंगाई-कंट्रोल करने पर ध्यान दे भारत

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि भारत को रुपए में गिरावट रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय उसे मार्केट के हिसाब से अपना स्तर तय करने देना चाहिए। वहीं हमारा मुख्य फोकस महंगाई दर को कंट्रोल में रखने पर होना चाहिए।
सान्याल ने कहा कि जब देश ने इन्फ्लेशन टारगेटिंग फ्रेमवर्क को अपनाया था, तब उसने करेंसी एक्सचेंज रेट के ऊपर मॉनेटरी पॉलिसी को चुना था। पूरी खबर पढ़ें…








