ऑटो-ट्रांसपोर्ट

इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल चार्ज, कल से टिकटें महंगी मिलेंगी: घरेलू उड़ानों पर ₹1300 और इंटरनेशनल पर ₹10,000 तक ज्यादा देने होंगे, वजह- जेट फ्यूल महंगा

Spread the love




देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट्स मंगलवार से महंगी हो जाएंगी। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों में ₹1300 तक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में ₹10,000 तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाया है। नई कीमतें 6 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इंडिगो ने इस साल तीसरी बार घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे पहले एयरलाइन ने 14 मार्च और फिर 1 अप्रैल को किराया बढ़ाया था। एयरलाइंस के लिए सबसे बड़ा खर्च होता है जेट-फ्यूल जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के चलते दुनियाभर की एयरलाइंस ने न सिर्फ टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं, बल्कि अपने भविष्य के वित्तीय अनुमानों यानी फाइनेंशियल आउटलुक को भी वापस लिया है। एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% होती है। तेल की कीमतों में आए इस अचानक बदलाव ने एयरलाइंस के बजट को बिगाड़ दिया है। एयर न्यूजीलैंड और क्वांटास जैसी बड़ी कंपनियों ने भी साफ कर दिया है कि वे बढ़े हुए खर्च का बोझ यात्रियों पर डालेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *