![]()
हरियाणा के फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड से मिलने आए दिल्ली के युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। विवाद युवक की गर्लफ्रेंड की छोटी बहन के किसी बात से नाराज होने पर शुरू हुआ। मामला बढ़ा तो छोटी बहन ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। जिस वक्त झगड़ा हुआ, उस वक्त युवक की गर्लफ्रेंड के पिता भी मौजूद थे। कॉल कर बुलाए गए युवकों ने आते ही युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। जमकर लात घूंसे बरसाए। इसके बाद चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार दिए। इससे युवक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। उसका एक दोस्त भी बीच बचाव में घायल हो गया। वारदात देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी अरेस्ट किए है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ युवक का मर्डर… पुलिस ने 5 हत्यारोपियों को किया अरेस्ट नवीन नगर चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल की रात रोशन नगर में जैतपुर विस्तार दिल्ली निवासी युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की और 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस और रोशन निवासी रूपनगर जैतपुर दिल्ली, राहुल निवासी टेकराम कॉलोनी जैतपुर तथा हर्ष निवासी अर्पण विहार के रूप में हुई है। मृतक की की युवती के परिवार से जानपहचान थी पुलिस के मुताबिक, मानस का परिवार कुछ साल पहले तक युवती के मोहल्ले में ही रहता था। डेढ़ साल पहले ही वह यहां से दिल्ली शिफ्ट हुआ था, लेकिन उसका युवती के परिवार में आना जाना लगा रहा था। उधर, पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अमन की मानस राय के साथ पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
Source link








