{“_id”:”69ce8da2b6818fa36c0e2ed1″,”slug”:”up-news-of-relief-amid-rising-heat-weather-to-take-a-u-turn-from-friday-rain-and-hail-warning-issued-for-th-2026-04-02″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Weather: बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर, आज से मौसम लेगा यू-टर्न; इन 18 जिलों में बारिश-ओले की चेतावनी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी। – फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के माैसम में शुक्रवार से दोबारा बदलाव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, शामली, मेरठ, नोएडा समेत पश्चिम के 18 जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार के बीच बारिश के साथ ही इन जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। करीब 11 जिलों में ओले गिर सकते हैं।
Trending Videos
इधर बृहस्पतिवार को धूप की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों को असहज किया। बांदा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। जबकि प्रयागराज में 40 डिग्री, वाराणसी व हमीरपुर में 39.5 डिग्री और कानपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से बारिश का दाैर शुरू होकर शनिवार को पूर्वी यूपी में पहुंचेगा। इस दाैरान कई हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने और ओलेगिरने की भी संभावना जताई गई है।
Spread the love आगरा में बीएसयूपी समेत आवासीय योजनाओं में जिन लोगों को डूडा ने मकान आवंटित किए हैं, अगर वहां लंबे समय से किराएदार रह रहे हैं तो उन्हीं को यह आवास आवंटित कर दिए जाएंगे। यह योजना डूडा ने बनाई है। ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, पथौली समेत अन्य जगहों पर डूडा के पास ऐसी शिकायतें […]
Spread the love बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी में संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने साफ कहा है कि गुटबाजी अब सपा में किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में बदायूं जिले की सभी फ्रंटल इकाइयों को भंग […]