{“_id”:”6ad8b0080c016a4635008a16″,”slug”:”brutality-against-young-man-after-hitting-him-they-placed-him-on-the-roof-of-car-and-drove-around-for-1-5-km-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: कार से टक्कर मार युवक को छत पर रख 1.5 किलोमीटर तक दौड़ाया वाहन, हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
युवक को दी दर्दनाक मौत – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार में मंगलवार रात दशहरे का मेला देखकर लौट रहे अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) को रंजिश के चलते हाॅन्डा अमेज कार से रौंदकर मार डाला गया। हत्या से पहले हमलावरों ने क्रूरता की हद पार कर दी। युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया। अधमरा करने के बाद उसे कार की छत पर पेट के बल लिटाया। उसके दोनों हाथों की अंगुलियों को दायें-बायें के शीशों में दबाकर फंसा दिया। इसी हालत में कार को गलियों में भगाया। फिर एक ट्रेडिंग कंपनी के पास कार से गिराकर उसे रौंद दिया और भाग निकले। वारदात कई सीसी कैमरों में कैद हुई। मामले में पुलिस की भी हीलाहवाली रही। परिजन के नामजद तहरीर देने के बावजूद पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को केस दर्ज करने में भी करीब 18 घंटे से अधिक का समय लग गया।
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी रीना, दो बच्चियां सीवी, ईशानी, बेटा विराज के अलावा पिता राम शंकर और बड़े भाई कुलदीप सिंह हैं। पिता राम शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीरू का कुछ दिन पहले खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से आरोपी खुन्नस रखे थे।
Spread the love यूपी के राजनीतिक गलियारे और प्रशासनिक गलियों में आज तीन किस्से काफी चर्चा में रहे। चाहे-अनचाहे आखिर ये बाहर आ ही जाते हैं। इन्हें रोकने की हर कोशिश नाकाम होती है। आज की कड़ी में ‘मुखिया हैं तो प्रचार होना ही चाहिए’ की कहानी। इसके अलावा ‘साहब को पसंद हैं गुलदस्ते’ और […]
Spread the love यूपी के बाराबंकी में मिथुन रावत हत्याकांड में नामजद आरोपियों के घरों पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने दुर्री पुरवा गांव पहुंचकर आरोपियों के अवैध रूप से बने मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात […]
Spread the love {“_id”:”68424aa160a993347d09985c”,”slug”:”agra-police-exposed-prostitution-racket-dirty-work-in-tourist-place-hotel-2025-06-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: टूरिस्ट प्लेस के होटल में गंदा काम, ऐसे हाल में थे युवक-युवतियां; देखकर पुलिस भी हो गई शर्म से पानी-पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सांकेतिक तस्वीर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुलिस्ता टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स के समीप देर शाम उप जिलाधिकारी ने एक होटल में […]