{“_id”:”6ad8b0080c016a4635008a16″,”slug”:”brutality-against-young-man-after-hitting-him-they-placed-him-on-the-roof-of-car-and-drove-around-for-1-5-km-2026-10-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: कार से टक्कर मार युवक को छत पर रख 1.5 किलोमीटर तक दौड़ाया वाहन, हाथ खिड़कियों में फंसा शीशे बंद किए, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
युवक को दी दर्दनाक मौत – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमंत विहार में मंगलवार रात दशहरे का मेला देखकर लौट रहे अर्रा निवासी बीरू सिंह भदौरिया (37) को रंजिश के चलते हाॅन्डा अमेज कार से रौंदकर मार डाला गया। हत्या से पहले हमलावरों ने क्रूरता की हद पार कर दी। युवक को कार से टक्कर मारकर गिराया। अधमरा करने के बाद उसे कार की छत पर पेट के बल लिटाया। उसके दोनों हाथों की अंगुलियों को दायें-बायें के शीशों में दबाकर फंसा दिया। इसी हालत में कार को गलियों में भगाया। फिर एक ट्रेडिंग कंपनी के पास कार से गिराकर उसे रौंद दिया और भाग निकले। वारदात कई सीसी कैमरों में कैद हुई। मामले में पुलिस की भी हीलाहवाली रही। परिजन के नामजद तहरीर देने के बावजूद पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को केस दर्ज करने में भी करीब 18 घंटे से अधिक का समय लग गया।
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी बीरू सिंह फूड प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी में सेल्समैन थे। परिवार में पत्नी रीना, दो बच्चियां सीवी, ईशानी, बेटा विराज के अलावा पिता राम शंकर और बड़े भाई कुलदीप सिंह हैं। पिता राम शंकर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीरू का कुछ दिन पहले खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी दो युवकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद से आरोपी खुन्नस रखे थे।
Spread the love {“_id”:”68a9687ec62d201867081312″,”slug”:”kanpur-murder-case-travel-agency-owner-had-committed-murder-due-to-his-love-affair-with-his-sister-2025-08-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: गोलगप्पे बेचने वाले से बहन का अफेयर, ट्रैवल एजेंसी संचालक ने दो साथियों संग किशोर को मार डाला; ये वजह बताई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} पुलिस की गिरफ्त में आरोपी – फोटो : अमर उजाला विस्तार कानपुर के पनकी में 15 साल के छात्र की हत्या रतनपुर के ट्रैवल एजेंसी संचालक […]
Spread the love सपा के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की। यह प्रशंसा मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर की गई। नाथवानी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ”नेतृत्व के 25 साल, समर्पण के 25 साल, सेवा के संकल्प के 25 साल” लिखा। उन्होंने […]
Spread the love अलीगढ़ एयरपोर्ट पर 16 मई को आतंकवादी हमले से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैयारी का आकलन करना था। Source link