टिपण्णी

दिल्ली में अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन: वकीलों से झड़प के बाद एसीपी और इंस्पेक्टर का तबादला हुआ था

Spread the love


नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के गेट नंबर-1 के बाहर 80 पुलिसकर्मी प्रदर्शन करते हुए। - Dainik Bhaskar

दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के गेट नंबर-1 के बाहर 80 पुलिसकर्मी प्रदर्शन करते हुए।

ईस्ट दिल्ली में एक एसीपी और एक इंस्पेक्टर का तबादला किए जाने के विरोध में दिल्ली पुलिस के जवानों ने पुलिस हेडक्वॉर्टर का घेराव किया। पुलिस जवानों का कहना था कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है और इससे पुलिस का मनोबल गिरता है।

सोमवार सुबह दिल्ली पुलिस हेडक्वॉर्टर के गेट नंबर-1 के बाहर 80 पुलिसकर्मी नारेबाजी करने लगे। इससे पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें प्रदर्शन खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश करने लगे।

प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मी नहीं माने तो डीसीपी (नई दिल्ली) सचिन शर्मा मौके पर पहुंचे। शर्मा ने एसीपी और अन्य पुलिसकर्मियों से कहा कि उन्हें प्रदर्शनकारियों की तरह बर्ताव नहीं करना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से पुलिस हेडक्वॉर्टर के अंदर चलने का भी आग्रह किया, लेकिन कोई भी तैयार नहीं हुआ।

पुलिस जवानों का कहना था कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है और इससे पुलिस का मनोबल गिरता है।

पुलिस जवानों का कहना था कि यह कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है और इससे पुलिस का मनोबल गिरता है।

दिल्ली पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजे गए थे

दिल्ली पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजे गए थे। इनमें पुलिसकर्मियों से सोमवार सुबह मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया था। इसका मकसद तबादले का सामना करने वाले अधिकारियों के प्रति समर्थन जताना और उन्हें उनकी पुरानी पोस्टिंग पर वापस लाने की मांग करना था।

सभी जिलों के डीसीपी और यूनिट प्रमुखों से कहा गया था कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीन काम करने वाले कर्मचारी इस प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस मुख्यालय न पहुंचें।

तबादले के आदेश जारी होने के बाद, 28 अक्टूबर को वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

तबादले के आदेश जारी होने के बाद, 28 अक्टूबर को वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

वकीलों की मांग पर हुआ था दो पुलिस ऑफिसर्स का ट्रांसफर

गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात एसीपी वशिष्ठ और शाहदरा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अरुण कुमार का तबादला कर दिया गया था। यह कार्रवाई 23 अक्टूबर को शाहदरा पुलिस स्टेशन में हुई एक घटना के बाद की गई, जिसमें एक वकील के सिर पर हाथापाई के दौरान गंभीर चोट लग गई थी।

इस घटना के बाद जिला अदालत के वकीलों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तबादले के आदेश जारी होने के बाद, 28 अक्टूबर को वकीलों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली थी।

हालांकि, वकीलों की मांग पर पुलिस ऑफिसर्स के तबादलों से दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों में असंतोष फैल गया। वे पुलिस कमिश्नर से मिलकर इन दो अधिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर करना चाहते थे।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

भोपाल में वकील-पुलिसकर्मी विवाद, दोनों तरफ से FIR:जहांगीराबाद थाने में वकीलों का प्रदर्शन

भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में अधिवक्ता राकेश रावल और पुलिसकर्मियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। राकेश रावल की शिकायत पर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज की गई है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *