दिल्ली में महिला ने फांसी लगाने से पहले बनाई वीडियो:  सोशल मीडिया पर वायरल, पति व ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप – New Delhi News
टिपण्णी

दिल्ली में महिला ने फांसी लगाने से पहले बनाई वीडियो: सोशल मीडिया पर वायरल, पति व ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप – New Delhi News

Spread the love




नई दिल्ली। आउटर जिले के नांगलोई थाना इलाके में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान टीना (27) के रूप में हुई है। टीना ने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो अपने मोबाइल मे रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने पति और सुसराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगा रही है। वहीं अपनी बेटी को पिता द्वारा पालने के लिए कहा और किसी को भी नहीं देने की बात कही है। इसके साथ ही सुसराल वालों पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोपों को उन्होंने गलत बताया है। पुलिस ने कब्जे में लिया वीडियो, एसडीएम करेंगे जांच अंत में टीना ने अपने माता पिता को कभी भी परेशान नहीं करने की बात भी कही। पुलिस ने वीडियो को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच क्षेत्रीय एसडीएम को सौंपी है। डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया गत 23 जून को सुबह 11:09 बजे नांगलोई थाना पुलिस को सूचना मिली कि नांगलोई एक्सटेंशन, दिल्ली की रहने वाली 26 साल की महिला अस्पताल में मृत हालत में लाई गई है। जांच में पता चला कि महिला की मौत शादी के सात साल के भीतर फांसी लगाने से हुई थी, इसलिए संबंधित एसडीएम को कानून के अनुसार जांच की कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया। पति पर शराब के नशे में पिटने का आरोप महिला की मां का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी का पति रोहित शराब के नशे में उसे पीटता था। रोहित का सिर में लगी गंभीर चोट का इलाज भी चल रहा है, जो कुछ माह पहले एक दुर्घटना में लगी थी। उसके डॉक्टर के अनुसार उसके 2-3 साल से अधिक जीवित रहने की संभावना नहीं है। आगे की जांच के दौरान महिला के परिवार वालों ने दो वीडियो पेश किए, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या करने से पहले ये वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो से पता चलता है कि वह पति द्वारा लगातार परेशान किए जाने के कारण भारी मानसिक तनाव और जान का खतरा महसूस कर रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *